<
Categories: बिज़नेस

LPG Price Hike: सितंबर के पहले दिन महंगाई का झटका,गैस सिलेंडर हुआ महंगा; जानें कितने बढ़े दाम

LPG Price Hike | Aaj LPG Cylinder Ka Taja Bhav Kya Hai: इंडियन ऑयल के मुताबिक, 1 सितंबर से देश भर के बड़े शहरों में 19 kg के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत महंगी हो गई है.

LPG Price Hike | Aaj LPG Cylinder Ka Taja Bhav Kya Hai: तेल कंपनियों ने दुकानों, होटलों और खाने-पीने की जगहों में इस्तेमाल होने वाले 19 kg के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹9.50 बढ़ा दी है. ये नए रेट जम्मू-कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और गुजरात से लेकर पूर्वोत्तर के राज्यों तक पूरे देश में लागू हो गए हैं. इससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे बिजनेस का खर्च बढ़ सकता है. हालांकि, घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है.छोटे सिलेंडर की बात करें तो, 5 kg के रेगुलर LPG सिलेंडर की कीमत ₹349.50 पर स्थिर है, और एक्स्ट्रालाइट सिलेंडर की कीमत ₹339 पर वैसी ही है.

दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत क्या है?

इंडियन ऑयल के मुताबिक, 1 सितंबर से देश भर के बड़े शहरों में 19 kg के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत महंगी हो गई है. दिल्ली में इसकी कीमत ₹9.50 बढ़कर ₹2,747.50 हो गई है, जो पहले ₹2,738 थी. चेन्नई में अब सिलेंडर ₹2,906 की जगह ₹2,916.50 में मिलेगा.

1 अगस्त, 2026 को कम की गई थी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत

19 kg वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1 अगस्त, 2026 से कम की गई थी. कोलकाता में सिलेंडर ₹209 सस्ता हुआ, जबकि दिल्ली में इसकी कीमत ₹202 कम हुई. कोलकाता में 19 kg वाला कमर्शियल सिलेंडर ₹2,872.50 में मिल रहा था. हालांकि, 14.2 kg वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ. इसका मतलब है कि घरों में खाना पकाने के लिए LPG की कीमत वही रही.

LPG सिलेंडर की कीमत कौन तय करता है?

भारत में LPG सिलेंडर की कीमत सरकारी तेल कंपनियां तय करती हैं. इनमें इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम शामिल हैं. गैस की कीमतें कई बातों को ध्यान में रखकर तय की जाती हैं, जिसमें इंटरनेशनल कीमतें, डॉलर रेट और दूसरे खर्च शामिल हैं. आमतौर पर, हर महीने की पहली तारीख को कंपनियां LPG की कीमतों की समीक्षा करती हैं और फिर नई कीमतें जारी करती हैं.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

अभिषेक शर्मा का बल्ला गरजा, अर्शदीप ने बरपाया कहर, भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया

India vs West Indies T20: इंदौर में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में भारत ने…

Last Updated: October 11, 2026 23:02:32 IST

Rampur murder case: रामपुर में वॉशिंग हब संचालक की दिनदहाड़े हत्या, कार सवार हमलावरों ने सीने में दागीं चार गोलियां

Rampur murder case: उत्तर प्रदेश के रामपुर में मिलक खानम थाना क्षेत्र के कुम्हरिया कलां…

Last Updated: October 11, 2026 22:53:51 IST

पहले कहासुनी, फिर थप्पड़ और धक्का…दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर विवाद के बाद शख्स की मौत

Senior citizen seat dispute: दिल्ली के सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर सीनियर सिटिजन सीट को…

Last Updated: October 11, 2026 22:22:40 IST

लगा आज जिंदगी का आखिरी दिन है, इंडिगो फ्लाइट में आग लगने पर यात्री ने सुनाई आपबीती

Indigo emergency landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6115 में उड़ान…

Last Updated: October 11, 2026 22:26:21 IST

कुछ एक्ट्रेसेज खुद पैसे देकर बुलाती हैं…पैपराजी की मनमानी पर भड़के सलमान खान, बोले- अब मजाक नहीं, होगी कार्रवाई

Salman Khan Paparazzi Controversy: सलमान खान ने 'बिग बॉस' के वीकेंड का वार एपिसोड में…

Last Updated: October 11, 2026 21:09:42 IST

दिवाली की खरीदारी में Gen Z का अलग अंदाज, सर्वे में सामने आया शॉपिंग का दिलचस्प ट्रेंड, शॉपिंग का ये है प्लान

Diwali Shopping: Snapchat और GWI की स्टडी के मुताबिक, दिवाली पर Gen Z इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने…

Last Updated: October 11, 2026 20:56:10 IST