Chembur chemical tanker leak: मुंबई के चेंबूर में मैसूर कॉलोनी मोनोरेल स्टेशन के पास बेंजीन से भरे टैंकर से केमिकल लीक होने की सूचना से हड़कंप मच गया. फायर ब्रिगेड, पुलिस और बीपीसीएल के विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे हैं. लीकेज रोकने के साथ केमिकल को दूसरे टैंकर में शिफ्ट किया जा रहा है और ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है.
चेंबूर में बेंजीन लीक से मचा हड़कंप
Chembur chemical tanker leak: मुंबई के चेंबूर इलाके में शुक्रवार को केमिकल टैंकर से बेंजीन लीक होने की सूचना से हड़कंप मच गया. यह घटना आरसीएफ पुलिस स्टेशन की सीमा में मैसूर कॉलोनी मोनोरेल स्टेशन के पास हुई. टैंकर से केमिकल रिसाव की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और इलाके को सुरक्षित करने के लिए जरूरी इंतजाम किए गए.
जानकारी के मुताबिक, टैंकर नंबर GJ 05 CU 9629 से बेंजीन केमिकल लीक हुआ. बताया जा रहा है कि टैंकर की क्षमता करीब 22,000 टन है. रिसाव की सूचना के बाद मौके पर मौजूद टीमों ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित करने की कार्रवाई शुरू की. घटना की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड के जवानों के साथ बीपीसीएल के विशेषज्ञ भी मौके पर पहुंचे. टीम की ओर से लीकेज को रोकने और स्थिति को नियंत्रित करने का काम किया जा रहा है. साथ ही टैंकर में मौजूद केमिकल को दूसरे टैंकर में सुरक्षित तरीके से शिफ्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.
प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर जरूरी इंतजाम करने के साथ इलाके का सीमांकन कर दिया है. किसी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए आसपास के यातायात को भी डायवर्ट किया गया है. फिलहाल फायर ब्रिगेड और विशेषज्ञों की टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है.
फिलहाल प्राथमिकता बेंजीन के रिसाव को पूरी तरह रोकने और टैंकर में मौजूद केमिकल को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की है. मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की मौजूदगी बनी हुई है. घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है.
Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…
पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…
India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…
Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…
Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…