Multibagger Stocks: इन दिनों एक ऐसी सरकारी कंपनी के शेयरों ने मार्केट में धूम मचा रखी है, जिससे निवेशकों की बल्ले-बल्ले हो गई. हिंदुस्तान कॉपस के शेयरों में सोमवार को भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली.
Multibagger Stocks
Multibagger Stocks: इन दिनों एक ऐसी सरकारी कंपनी के शेयरों ने मार्केट में धूम मचा रखी है, जिससे निवेशकों की बल्ले-बल्ले हो गई. हिंदुस्तान कॉपस के शेयरों में सोमवार को भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली. इस स्टॉक ने पिछले 6 महीने में काफी मजबूती हासिल की. बीएसई पर शेयर की बात करें तो यह 2.01 फीसदी की वृध्दि के साथ 552.80 पर बंद हुआ.
हिंदुस्तान कॉपर का शेयर पिछले छह महीनों में 101.35 फीसदी तक बढ़ चुका है. पिछले एक महीने में इस स्टॉक में 48 फीसदी की वृध्दि दर्ज की गई. वहीं एक साल के दौरान इसमें 1134.60 फीसदी के हाई पर पहुंचा. इस स्टॉक ने पांच साल में 718.36 प्रतिशत का रिटर्न भी कस्टमर के लिए दिया. पूरी दुनिया में इस वक्त कॉपर के दामों में मजबूती बनी है, जिस वजह से इसमें तेजी बनी हुई है. इसलिए यह शेयर इन्वेस्टर्स का पसंदीदा बना हुआ है. एक्सपर्ट्स की मानें तो BSE और NSE ने हिंदुस्तान कॉपर के शेयरों को शॉर्ट-टर्म एडिशनल सर्विलांस मेजर फ्रेमवर्क के तहत डाल दिया है. ऐसा इसलिए करते हैं, जिससे की इन्वेस्टर्स को अलर्ट किया जा सके और निगरानी बनी रहे.
मार्केट के एक्सपर्ट का कहन है कि जिस तरह की तेजी देखने को मिली उस लेवल पर सावधानी जरूरी है. एक जानकार क्रांति बथिनी के अनुसार, स्टॉक में रैली देखने को मिली. उनके अनुसार, छोटे और मध्यम लेवल पर निवेशक कुछ मुनाफावसूली कर सकते हैं. इस स्टॉक को गिरावट पर खरीददारी के तौर पर जानते हैं. बता दें कि इन दिनों शेयर मार्केट में कई लोग इंवेस्ट करने लगे हैं. पहले यह काफी सीमित था लेकिन अब जागरुकता और ऑनलाइन प्लेटफार्म ज्यादा होने से कई एक्सपर्ट शेयरों की जानकारी साझा करते हैं. इससे अब मीडियम वर्ग का व्यक्ति भी स्टॉक में इन्वेस्ट कर लाभ कमाने के बारे में सोचने लगा है. हालांकि, ज्यादातर निवेशक छोटी रकम लगाते हैं और कोई जोखिम नहीं लेना चाहते. जबकि, एक बड़ा वर्ग भी इसमें है जो हाई लेवल पर इन्वेस्ट करता है और जानकार होने से अच्छा पैसा भी कमाते हैं.
(यहां पर दिया गया लेख या विचार एक्सपर्ट और ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार हैं. वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है. इंडिया न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए यहां पर आर्टिकल पब्लिश करता है. यूजर्स को निवेश से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लेना चाहिए. किसी भी जोखिम में हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी.)
Lucknow Triple Murder Case: लखनऊ के सआदतगंज इलाके में कार खड़ी करने को लेकर विवाद…
Devpalik Gupta Death: जन सुराज पार्टी से जुड़े डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता की मौत…
Glen phillips fielding: ग्लेन फिलिप्स ने अपनी फुर्तीली फील्डिंग से सबका ध्यान खींचा. पहले उन्होंने…
Bhuvneshwar Kumar Bowling Performance: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भुवनेश्वर कुमार ने 3 मैचों…
Imran Khan: बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस दिया गया है. 28…
Katihar viral video: बिहार के कटिहार जिले के मूसापुर की सिफत खातून और सूरज सोनी…