<
Categories: मनोरंजन

Bollywood Love Affair: इन हसीनाओं के इश्क में डूबे रहे Salman Khan, SRK और Ranbir Kapoor, कितनी गर्लफ्रेंड संग रहा तीनों का चक्कर?

Bollywood Love Affair: बॉलीवुड के कई स्टार्स ऐसे हैं, जिन्होंने एक या दो नहीं बल्कि इससे ज्यादा गर्लफ्रेंड बनाईं. कुछ को अपना लाइफ पार्टनर मिला तो कोई अभी भी है सिंगल. देखे इन स्टार्स की गर्लफ्रेंड लिस्ट.

Bollywood Love Affair: बॉलीवुड के कई स्टार्स ऐसे हैं, जिन्होंने एक या दो नहीं बल्कि इससे ज्यादा गर्लफ्रेंड बनाईं. ये कोई ऐसे-वैसे स्टार्स नहीं बल्कि बॉलीवुड के दिग्गज सितारे हैं, जिनकी फिल्म इंडस्ट्री में एकतरफा चलती है. हालांकि, यह बात अलग है कि उन एक्ट्रेस या लड़कियों ने कुछ समय बाद ही इन एक्टर्स को छोड़ किसी और से शादी कर ली. इन एक्टर्स में फिल्मों की दुनिया के दबंग माने जाने वाले सलमान खान भी लिस्ट में पहले नंबर पर हैं. वहीं, शाहरुख खान और रनबीर कपूर की भी कई मासूका रह चुकी हैं, जिनके संग उन्होंने आशिकी की. चलिए जानते हैं इन मजनुओं की उन लैलाओं के बारे में जिनके पीछे वे कई सालों तक पड़े रहे और फिर भी वो किसी और के साथ फुर्र हो गईं. 

सलमान खान का इनसे रह चुका अफेयर

बॉलीवुड में एक्टर सलमान खान एक ब्रांड बन चुका है. फिल्में उनके नाम से सुपरहिट होती हैं. हर कोई उनका दीवाना है और देश के बाहर भी सलमान की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है. इंडस्ट्री में उनकी लव लाइफ को लेकर सुर्खियां बनी रहती हैं. सलमान की शादी के चर्चे भी जमकर होते हैं. उनका नाम संगीता बिजलानी से लेकर ऐश्वर्या राय तक से जुड़ा रहा लेकिन यह सुपरस्टार किसी के दिल पर ज्यादा देर तक राज नहीं कर पाया और आज भी सिंगल हैं. सलमान खान की सबसे पहली पसंद शाहीन जाफरी को बताया जाता है. जब सलमान की उम्र महज 19 साल की थी. दोनों कॉलेज में मिले और एक्टर ने अपना दिल उसे दे दिया. बता शादी तक भी पहुंची और सलमान के घरवाले शाहीन को अपनी बहू मानने लगे थे. फिर अचानक से सलमान की जिंदगी में संगीता बिजलानी की एंट्री हुई और शाहीन उनकी लाइफ से बिदा हो गईं. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक संगीता ब्रेकअप के दौर से गुजर रहीं थी और उन्हें सलमान का सहारा मिला. हालांकि, यह रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं टिक सका और कराची में पैदा हुई और फ्लोरिडा में पली-बढ़ी सोमी अली से उनका नाम जुडने लगा. सोमी अली सलमान की दीवानी थीं. 16 वर्ष की उम्र में वे सलमान के प्रति दीवानगी के चलते मुंबई आ गईं. कुछ मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स करने के बाद सोमी की फिल्मों में एंट्री और फिर सलमान तक पहुंच गईं. आठ साल तक दोनों डेटिंग करते रहे. सोमी, सलमान से शादी करना चाहती थीं. वे समझ गईं कि सलमान उनसे शादी नहीं करेंगे और शराब की आदत और बुरे व्यवहार के चलते उनसे दूरी बनाकर वापस फ्लोरिडा चली गईं.

Kapil Dev Love Story 1

सबसे ज्यादा चर्चे सलमान के साथ ऐश्वर्या के साथ रहे. दोनों के प्यार की कहानी कौन नहीं जानता लेकिन सलमान ऐश्वर्या को लेकर ज्यादा अधिकार जताने लगे और उन्हें किसी एक्टर के साथ काम करते देखना उन्हें पसंद नहीं आया. उन्होंने सेट पर कई बार हंगामा भी किया. इससे दोनों के बीच नोक-झोंक भी हुई. जानकारी के मुताबिक ऐश्वरया के पिता से दुर्व्यवहार के चलते उन्होंने सलमान से रिश्ता खत्म कर लिया. कहा जाता है कि उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. ऐश्वर्या से उन्होंने सच्ची मोहब्बत की थी, जिसके चलते आज तक वे कुवांरे हैं.

इसके बाद उनकी जिंदगी में कैटरीना कैफ आईं और शादी के सपने देखे लेकिन कोई डिसीजन नहीं लेने के कारण वे भी सलमान से दूर हो गईं. इसके अलावा स्नेहा उलाल, यूलिया वंतूर, क्लॉडिया सिएस्ला, ब्रूना अब्दुल्ला, जरीन खान, डेजी शाह और ऐमी जैक्शन से भी उनका नाम जुड़ा लेकिन वे किसी के नहीं हुए और 60 उम्र में आज भी अकेले जीवन जी रहे हैं.

शाहरुख खान का इनसे जुड़ा नाम

शाहरुख खान (SRK) के बारे में कहा जाता है कि उनकी सिर्फ एक ही गर्लफ्रेंड थी, जिससे उन्होंने शादी कर ली. उन्हें गौरी खान के नाम से जानते हैं. स्कूल टाइम से दोनों साथ थे और एक-दूसरे को काफी पसंद करते थे. किंग खान ने 1991 में गौरी से शादी कर ली थी और उनके अब तीन बच्चे आर्यन, अबरम और सुहाना बेटी हैं. वे अपनी पत्नी गौरी से बहुत प्यार करते थे और उन्हें चीट नहीं किया. हालांकि इंडस्ट्री में काजोल और प्रियंका चोपड़ा जैसी अभिनेत्रियों से उनका नाम जुड़ा था. लेकिन, शाहरुख ने हमेशा गौरी के प्रति अपनी वफादारी दिखाई. 

kapil dev 1

रनबीर कपूर की जिंदगी में आईं ये एक्ट्रेसेस

रनबीर कपूर को इंडस्ट्री का चॉकलेटी बॉय भी कहा जाता है. उनकी पहली फिल्म सांवरिया थी और इसमें अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने उनका संग निभाया था. रनबीर का नाम सोनम से जुड़ा और उन्होंने यह एक्सेप्ट भी किया था. हालांकि, यह रिलेशन काफी देर तक नहीं चला और फिर दीपिका की एंट्री हो गई. दीपिका के साथ तो रनबीर की शादी के चर्चे भी रहे और दोनों के घरवाले भी एक-दूसरे के यहां आते-जाते रहे. लेकिन, फिर दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया और किसी को पता नहीं चला कि ऐसा क्यों हुआ. इसके बाद नरगिस फाखरी से गुपचुप डेट होती रही और वो भी फेल हो गई.

Kapil Dev Love Story

रनबीर कपूर का नाम कैटरीना से जुड़ा. कैटरीना संग रिलेशन को रनबीर ने स्वीकारा भी और कई मौकों पर साथ दिखे. छुट्टी मनाने के दौरान बिकनी में कैटरीना की फोटो के साथ रनबीर काफी वायरल हुए. दोनों रिलेशनशिप में भी रहे फिर ब्रेकअप हो गया. दोनों की शादी होते होते रह गई. इसके बाद प्रियंका चोपड़ा और चाइल्ड आर्टिस्ट रहीं अवंतिका मलिक से भी उनका नाम जुड़ा रहा. इसके बाद उन्होंने आलिया भट्ट से नजदीकियां बढ़ाईं और दोनों ने शादी कर ली.

Recent Posts

India vs New Zealand: भुवनेश्वर कुमार की वापसी फीकी, 3 मैचों में 139 रन देकर लिया सिर्फ 1 विकेट

Bhuvneshwar Kumar Bowling Performance: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भुवनेश्वर कुमार ने 3 मैचों…

Last Updated: October 27, 2026 18:36:27 IST

इमरान खान को 2 नवंबर तक भारत छोड़ने से राहत, हाईकोर्ट ने FRRO के नोटिस पर लगाई रोक

Imran Khan: बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस दिया गया है. 28…

Last Updated: October 27, 2026 18:21:21 IST

Katihar viral video: कटिहार की सिफत खातून और सूरज सोनी ने घर से भागकर की शादी, वीडियो जारी कर मांगी सुरक्षा

Katihar viral video: बिहार के कटिहार जिले के मूसापुर की सिफत खातून और सूरज सोनी…

Last Updated: October 27, 2026 18:09:20 IST

Kal Ka Rashifal 28 October 2026: बुधवार को किसकी चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Kal Ka Rashifal 28 October 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक…

Last Updated: October 27, 2026 18:01:12 IST

पत्नी के जिम जाने के बाद घर में घुसा ट्रेनर, सोते हुए पति पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, क्या है मामला?

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद के वसुंधरा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 27, 2026 17:46:56 IST

क्या संजू सैमसन ने वैभव सूर्यवंशी के लिए लिया स्टैंड? नेट में अकेले खड़े युवा खिलाड़ी को ऐसे दिया सहारा, जानें पूरा मामला

Vaibhav Suryavanshi opening: वैभव सूर्यवंशी को लेकर संजू सैमसन की दरियादिली की चर्चा हो रही…

Last Updated: October 27, 2026 17:44:08 IST