Bomb Threats: चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय और पंजाब सिविल सचिवालय (मिनी सचिवालय) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई, जिसके बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया.
breaking news
Bomb Threats: चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय और पंजाब सिविल सचिवालय (मिनी सचिवालय) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई, जिसके बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया.
धमकी मिलने के तुरंत बाद एहतियातन दोनों सचिवालयों को खाली करा लिया गया. सभी कर्मचारी और अधिकारी सचिवालय परिसर से बाहर निकालकर पार्किंग क्षेत्र में सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए.
सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस, पंजाब पुलिस, बम निरोधक दस्ता (BDS), डॉग स्क्वायड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं. पूरे परिसर की गहन जांच की जा रही है.
फिलहाल धमकी भरे ई-मेल की जांच की जा रही है और सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह धमकी वास्तविक है या अफवाह. स्थिति पर प्रशासन की कड़ी नजर बनी हुई है.
खबर अपडेट हो रही है…
The Vvaan Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' ने बॉक्स…
Petrol Diesel CNG LPG Price Today 30 September 2026: दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें अभी ₹102.12…
Shiv Sena UBT Leader Pradeep Purnekar Murder:इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया और…
Weather Update 30 September 2026:30 सितंबर को दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी-तूफ़ान की उम्मीद है.…
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…