Saba Ibrahim Monthly Income: मशहूर यूट्यूबर और टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम ने कई कारणों की वजह से अपने रेस्टोरेंट को बंद कर दिया है. जिसकी वजह से वो लगातार ट्रेंड कर रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि वो हर महीने कितना कमाती है और नेटवर्थ कितनी है?
सबा इब्राहिम की नेटवर्थ कितनी है?
Saba Ibrahim Net Worth: मशहूर यूट्यूबर और एक्टर शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम अपने कंटेंट और सोशल मीडिया पर अपनी मज़बूत मौजूदगी के लिए जानी जाती हैं. पिछले कुछ सालों में उन्होंने अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी की झलकियां शेयर करके एक फैन बेस बना लिए हैं. हालांकि अब वह गूगल पर अपने व्लॉग की वजह से नहीं, बल्कि अपने रेस्टोरेंट खुशामदीद के अचानक बंद होने की वजह से ट्रेंड कर रही हैं.
सबा ने अपने पति खालिद नियाज़ के साथ मिलकर हाल ही में अपने लेटेस्ट YouTube vlog में बताया कि उनका रेस्टोरेंट लगभग 15 से 20 दिनों के लिए अस्थायी तौर पर बंद रहेगा.
सबा इब्राहिम ने बताया कि यह फैसला कई चुनौतियों की वजह से लिया गया, जिनमें एलपीजी और गैस सिलेंडरों की कमी, चूहों की समस्या, साफ़-सफ़ाई से जुड़ी चिंताएं और रेस्टोरेंट के रेनोवेशन और इंटीरियर में सुधार की ज़रूरत शामिल है. इस जोड़े ने बताया कि यह फैसला लेना आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने रेस्टोरेंट के दोबारा खुलने पर खाने की बेहतर क्वालिटी और साफ़-सफ़ाई के सही मानकों को बनाए रखने के लिए कुछ समय के लिए काम रोकने का फ़ैसला किया.
ऑनलाइन उपलब्ध डेटा के अनुसार, उनकी अनुमानित नेटवर्थ 17 करोड़ रुपये से ज़्यादा है. उनकी कमाई के मुख्य स्त्रोत की बात करें तो उनकी कमाई रेस्टोरेंट, यूट्यूब से होने वाली एड रेवेन्यू और ब्रांड एनडोर्समेंट से होती है. इसके अलावा, सबा इब्राहिम ‘सबा की जहान’ नाम की यूट्यूब चैनल चलाती हैं, उनके 3.7 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. उन्हें भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला यूट्यूबर में से एक माना जाता है. कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अपने वीडियो और विज्ञापनों के माध्यम से हर महीने लगभग 5 से 7 लाख रुपये कमाती हैं.
कुछ ऑनलाइन चर्चाओं में यह भी कहा गया है कि व्यूज और इंगेजमेंट के आधार पर उनकी यूट्यूब से होने वाली कमाई हर महीने 10 लाख रुपये से भी ज़्यादा हो सकती है, हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
उनके निजी जीवन की बात करें तो सबा ने नवंबर 2023 में उत्तर प्रदेश के मौधा में खालिद नियाज से शादी की थी. मई 2025 में इस जोड़े के पहले बेटे को जन्म दिया. जिसका नाम हैदर है.
Ashutosh Sharma MPL: आशुतोष शर्मा पर हुई पैसों की बारिश! जानें रेलवे के इस खिलाड़ी…
भारतीय क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रूम में एक समय ऐसा भी आया था, जब देश…
Anil Gurav Story: मुंबई का विव रिचर्ड्स कहे जाने वाले अनिल गुरव का 31 मार्च,…
Artemis ii Mission: NASA का आर्टेमिस 2 मिशन बुधवार को लॉन्च होने वाला है. इसकी…
Agra Objectionable Viral Video Case: आगरा में एक गांव के रहने वाले लड़के-लड़कियों के अश्लील…
IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच में 2 साथी एक-दूसरे के…