<
Categories: बिज़नेस

SBI का बड़ा फैसला: कैश निकालना हुआ महंगा, इन खातों पर अनलिमिटेड ATM फ्री लिमिट खत्म

ATM New Rule: स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है, जहां बैलेंस चेक करने से लेकर पैसे निकालने तक के सेवा शुल्क को बढ़ा दिया है. देखें कितना कटेगा पैसा.

ATM New Rule: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने नॉन-SBI ATM ट्रांजैक्शन के चार्ज बढ़ा दिए हैं. यानी आप किसी दूसरे बैंक के एटीएम से पैसा निकाल रहे हैं तो इसके सेवा शुल्क को बढ़ा दिया गया है. यह नया नियम पिछले साल दिसंबर महीने से लागू कर दिया गया है. स्टेट बैंक तो छोड़कर दूसरे बैंक के ATM से पैसे निकालने पर फ्री लिमिट के बाद पहले 21 रुपए+GST लगता था और अब यह 23 रुपए+ GST हो गया है.

बैलेंस चेक और मिनी स्टेटमेंट भी महंगे

भारतीय स्टेट बैंक को छोड़कर दूसरे बैंक के एटीएम से मिनी स्टेटमेंट चेक करना, बैंक बैलेंस देखना, जैसे नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर अब 11 रुपये + GST हो गया है. पहले यह 10 रुपये + GST था.

सैलरी अकाउंट रखने वालों को करारा झटका

सैलरी अकाउंट और कुछ सेविंग्स अकाउंट धारकों के लिए यह स्टेट बैंक का तगड़ा झटका दिया है. पहले नॉन-स्टेट बैंक ATM पर अनलिमिटेड फ्री ट्रांजैक्शन था. लेकिन अब महीने में केवल 10 ट्रांजैक्शन फ्री है. इसमें कैश निकालना और बैलेंस चेक करना दोनों शामिल हैं.

कौन प्रभावित होगा

इस नियम से वह लोखों लोग प्रभावित होंगे जो नॉन-एसबीआई एटीएम ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. छोटे शहरों में इसका प्रभाव ज्यादा पड़ेगा. इसका मुख्य कारण लिमिटेड स्टेट बैंक ATM का होना है.

भारी ATM चार्ज से कैसे बचें?

इससे बचने के लिए स्टेट बैंक के एटीएम का ज्यादा प्रयोग करें. साथ ही अपने एटीएम कार्ड का फ्री लिमिट चेक करते रहें. YONO App, Net Banking, UPI से बैलेंस और कैश ट्रांसफर फ्री में कर सकते हैं, इसका भी इस्तेमाल कर अपना बचत कर सकते हैं.

Recent Posts

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST

Mumbai Flim City Fire: मुंबई फिल्म सिटी में लगी भीषण आग! ‘पति पत्नी और पंगा 2’ और ‘हसल 5’ का सेट जलकर हुआ खाक; देखें VIDEO

Mumbai Flim City Fire Video: मुंबई के फिल्म सिटी से एक डरावने हादसे की खबर…

Last Updated: October 5, 2026 20:45:49 IST

Hanuman Ansh Telugu trailer: ‘हनुमान अंश’ की अब तेलुगु में एंट्री, इस तारीफ को होगी रिलीज, दमदार ट्रेलर आया सामने

Hanuman Ansh Telugu trailer: नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने…

Last Updated: October 5, 2026 20:34:47 IST

SIR में क्या होता है Form 6-7? जानिए एक ऑनलाइन बदलाव पर क्यों मचा है देश भर में बवाल

SIR प्रक्रिया में आखिर 'फॉर्म 6' को लेकर इतना बवाल क्यों मचा है? जानिए कैसे…

Last Updated: October 5, 2026 20:27:54 IST