<
Categories: बिज़नेस

Silver Rate Today 30 Sep 2026: आज चांदी खरीदना पड़ेगा कितना महंगा? 1 किलो का भाव जानकर रह जाएंगे हैरान

Silver Rate Today 30 Sep 2026: चांदी की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है. खरीदारी या निवेश से पहले आज का ताजा भाव जानना जरूरी है. जानिए 1 ग्राम से 1 किलो तक चांदी के रेट.

Silver Rate Today 30 Sep 2026: सोने के साथ चांदी की कीमतों पर भी लोगों की नजर रहती है. अगर आप आज चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं या निवेश के लिए भाव जानना चाहते हैं, तो यह खबर आपके काम की है. चांदी के दाम में रोजाना बदलाव देखने को मिलता है और बाजार में इसकी कीमत कई कारणों से प्रभावित होती है. ऐसे में खरीदारी से पहले आज का ताजा भाव जानना जरूरी है. आइए जानते हैं कि आज 1 ग्राम, 10 ग्राम, 100 ग्राम और 1 किलो चांदी कितने रुपये में मिल रही है और आपके शहर में इसके रेट क्या हैं.

आज चांदी का भाव

चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. आज बाजार खुलने से पहले MCX पर चांदी का वायदा भाव 0.11% यानी 250 रुपये गिरकर 2,25,200 रुपये प्रति किलो हो गया. पिछले कारोबारी दिन चांदी 2,25,450 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी. बुलियंस के अनुसार, चांदी का भाव 2,25,300 रुपये प्रति किलो है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत 61.95 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई है. दिल्ली में सभी टैक्स मिलाकर चांदी करीब 2.32 लाख रुपये प्रति किलो है. वहीं, Goodreturns के मुताबिक चांदी का भाव 2,40,000 रुपये प्रति किलो है. आगे जानिए देश के अलग-अलग शहरों में आज चांदी कितने रुपये प्रति किलो मिल रही है.

आपके शहर में चांदी का दाम

शहर 1 किलो चांदी का दाम
दिल्ली ₹2,40,000
कोलकाता ₹2,40,000
चेन्नई ₹2,45,000
पटना ₹2,40,000
लखनऊ ₹2,40,000
मेरठ ₹2,40,000
अयोध्या ₹2,40,000
कानपुर ₹2,40,000
अलीगढ़ ₹2,40,000

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price 30 September 2026: पेट्रोल-डीजल से लेकर CNG-LPG तक के नए रेट जारी, यहां देखें अपने शहर का भाव

कल कितना था चांदी का दाम?

दिल्ली में मंगलवार को चांदी की कीमत 2.32 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बनी रही. यानी आज चांदी के भाव में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला. हालांकि, इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में चांदी की कीमत में 5,000 रुपये की गिरावट आई थी. शुक्रवार को चांदी का भाव 2.37 लाख रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था. इसके बाद कीमत में गिरावट देखने को मिली, लेकिन अब भाव कुछ हद तक स्थिर नजर आ रहा है.

ये भी पढ़ें:  Gold Price 30 September 2026: त्योहारों से पहले मिली बड़ी राहत! सोना फिर हुआ सस्ता, जानें 30 सितंबर का नया भाव

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Bigg Boss 20: मेरे लिए आशीर्वाद…ब्रेकअप के बाद ऐसे बदली उदिति सिंह लाइफ; खुद करण भी नहीं कर पाए यकीन!

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' में उदिति सिंह ने करण वाही से अपने पुराने…

Last Updated: September 30, 2026 10:39:19 IST

Delhi Gangrape Case: बस में अकेली थी लड़की…ड्राइवर ने लॉक किया दरवाजा; फिर शुरू हुआ हैवानियत का वो मंजर; पूरी रात नहीं बंद हुईं चीखें

Delhi Gangrape Case: दिल्ली में नाबालिग से स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में…

Last Updated: September 30, 2026 09:35:32 IST

Gold Price 30 September 2026: त्योहारों से पहले मिली बड़ी राहत! सोना फिर हुआ सस्ता, जानें 30 सितंबर का नया भाव

Gold Price 30 September 2026:बुधवार, 30 सितंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम…

Last Updated: September 30, 2026 09:29:12 IST

IND VS WI: दूसरे मुकाबले से पहले बैड न्यूज,जिस पर था टीम को नाज, वहीं स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर; सदमे में फैंस

IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…

Last Updated: September 30, 2026 09:03:00 IST