Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' में उदिति सिंह ने करण वाही से अपने पुराने रिश्ते और ब्रेकअप पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि यह ब्रेकअप उनके लिए आशीर्वाद साबित हुआ.
ब्रेकअप के बाद ऐसे बदली उदिति सिंह लाइफ
Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ में नजर आ रहीं उदिति सिंह इन दिनों अपने गेम के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं. उदिति अपने लुक्स और खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने पुराने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात की. उदिति ने बताया कि वह करण वाही के साथ रिलेशनशिप में थीं, लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया. शो में उदिति ने कहा कि यह ब्रेकअप उनके लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं था और इसके बाद उनकी जिंदगी और करियर में काफी बदलाव आया.
लेटेस्ट एपिसोड में स्काउट से बातचीत के दौरान उदिति ने अपने ब्रेकअप का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उनके लिए यह ब्रेकअप एक आशीर्वाद की तरह रहा, क्योंकि इसके बाद उनके करियर और पूरी जिंदगी में काफी बदलाव आया. उदिति ने बताया कि इस रिश्ते के दौरान उन्हें कई ऐसी चीजों का सामना करना पड़ा, जिसने उन्हें काफी प्रभावित किया. उनके मुताबिक, समय के साथ रिश्ते में कई बातों को लेकर मतभेद बढ़ने लगे थे.
उदिति ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान दोनों ने एक गोल्डन रिट्रीवर पेट डॉग भी लिया था. उसकी देखभाल और सफाई को लेकर दोनों के बीच कई बार बहस होती थी. उदिति के मुताबिक, दोनों के काम करने और चीजों को देखने का तरीका काफी अलग था. उन्होंने यह भी कहा कि रिश्ते में कई बार उन्हें डिमोटिवेट महसूस होता था. उम्र के अंतर को लेकर भी उन्हें ऐसी बातें सुननी पड़ती थीं कि वह कुछ चीजें नहीं कर पाएंगी. इसके अलावा कई छोटी-छोटी बातों पर भी दोनों के बीच झगड़े होने लगे थे.
उदिति ने इससे पहले बताया था कि करण वाही से उनकी मुलाकात कैसे हुई थी. उनके मुताबिक, उन्होंने करण को इंस्टाग्राम पर मैसेज किया था. उस समय करण तीन दिनों के लिए लंदन में थे और बातचीत के बाद दोनों की मुलाकात हुई. करीब दो महीने तक बातचीत करने के बाद दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी. लॉकडाउन के दौरान उदिति भारत आ गई थीं और एक MNC में नौकरी की तलाश कर रही थीं. उन्होंने बताया था कि दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस थे और शादी के बारे में भी सोचते थे.
शो में अपनी पुरानी यादों को बताते हुए उदिति भावुक हो गईं और रोने लगीं. इसके बाद माही और बाकी कंटेस्टेंट्स ने उन्हें गले लगाकर संभाला. रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण और उदिति दो साल से ज्यादा समय तक साथ रहे थे और 2022 में दोनों का ब्रेकअप हुआ. करण इस समय ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आ रहे हैं. वहीं, ऐसी चर्चाएं भी सामने आई हैं कि करण ‘बिग बॉस 20’ में गेस्ट के तौर पर आ सकते हैं. हालांकि, इसे लेकर करण की तरफ से कोई स्पष्ट पुष्टि नहीं हुई है. अगर वह शो में आते हैं, तो फैंस की नजरें दोनों की मुलाकात और उनके रिएक्शन पर जरूर रहेंगी.
Kanpur Biru Singh Bhadauria death: कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में 37 वर्षीय बीरू…
When is Papankusha Ekadashi: पापांकुशा एकादशी का व्रत 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा.…
Smart Phone Market: भारत में जुलाई-सितंबर 2026 के दौरान स्मार्टफोन शिपमेंट 26 फीसदी गिरकर 3.58…
Samantha Ruth Prabhu: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु अपनी फिल्मों के साथ ही अपने बिजनेस…
Chitrakoot viral video: चित्रकूट में शराब की दुकान से जुड़े एक वीडियो के वायरल होने…
Delhi Murder Case: दिल्ली के पीतमपुरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बीच किसी बात को…