<
Categories: बिज़नेस

Silver Rate Today 11 Sep 2026: चांदी फिर हुई सस्ती, पटना से दिल्ली तक…जानें आज का नया भाव

Silver Rate Today 11 Sep 2026 | Aaj Chandi Ka Bhav Kya Hai: आज चांदी के भाव में क्या बदलाव आया? जानिए 11 सितंबर 2026 को आपके शहर में चांदी की ताजा कीमत, तेजी या गिरावट और खरीदारी के लिए बाजार का हाल.

Silver Rate Today 11 Sep 2026 | Aaj Chandi Ka Bhav Kya Hai: चांदी खरीदने की सोच रहे हैं या बस आज का भाव जानना चाहते हैं? तो यह खबर आपके काम की है. 11 सितंबर 2026 को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. बाजार में चांदी के भाव पर निवेशकों की नजर बनी हुई है. ऐसे में खरीदारी से पहले आज का ताजा रेट जानना जरूरी है. यहां हम आपको दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता समेत अलग-अलग शहरों में चांदी की कीमत बताएंगे, ताकि आप अपने शहर का भाव आसानी से चेक कर सकें.

आज चांदी का भाव

चांदी खरीदने वालों के लिए आज का दिन थोड़ा राहत देने वाला है, क्योंकि बाजार खुलते ही चांदी की कीमत में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 1.49% यानी 3,499 रुपये गिरकर 2,30,600 रुपये प्रति किलो पर आ गया. पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,34,099 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी.

आपके शहर में चांदी के दाम

शहर 1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली ₹2,55,000
मुंबई ₹2,55,000
कोलकाता ₹2,55,000
चेन्नई ₹2,55,000
पटना ₹2,55,000
लखनऊ ₹2,55,000
मेरठ ₹2,55,000
अयोध्या ₹2,55,000
कानपुर ₹2,55,000

ये भी पढ़ें:  Gold Rate Today 11 Sep 2026: सोना हुआ सस्ता! दिल्ली-मुंबई समेत अपने शहर में चेक करें 24K, 22K, 18K का भाव

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव?

पिछले कारोबारी दिन चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, चांदी लगातार तीसरे सत्र में महंगी हुई. बुधवार को चांदी 2,43,400 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी. इसके मुकाबले गुरुवार को इसकी कीमत 1,200 रुपये बढ़कर 2,44,600 रुपये प्रति किलो पहुंच गई. यह कीमत सभी टैक्स समेत है. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली. अमेरिका के महंगाई आंकड़ों से पहले निवेशकों ने सावधानी बरती, जिसके चलते हाजिर चांदी 6% गिरकर 64.54 डॉलर प्रति औंस पर आ गई.

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today 11 September: आज कितना महंगा या सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें 1 लीटर का नया भाव

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

बोल-सुन नहीं सकती थी, घर में अकेली रहती थी महिला; फिर कमरे में मिली लाश और बिखरा खून, क्या हुआ था?

Gaya Bihar Crime News: बिहार के गयाजी में एक 50 वर्षीय महिला अपने घर में…

Last Updated: October 1, 2026 15:32:00 IST

Rajpal Yadav Disrespect Fact Check: राजपाल के साथ हुई बदतमीजी! मुश्ताक खान की प्रेयर मीट में निकाले गए बाहर; आखिर क्या है सच?

Rajpal Yadav Disrespect Fact Check: मुश्ताक खान की प्रेयर मीट में राजपाल यादव को बाहर…

Last Updated: October 1, 2026 15:23:05 IST

Gwalior News: पहले पीते हैं शराब और लेते हैं सिगरेट का कश, फिर महिलाओं को करते हैं ‘किस’…..बुरी आत्मा को भगाने वाले बाबा का Video Viral

ग्वालियर के रामाजी हिल से वायरल हुए एक वीडियो में कथित तौर पर बिक्की बाबा…

Last Updated: October 1, 2026 15:22:14 IST

फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू ) शिक्षा महोत्सव में JEE, NEET, UPSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों पर 98% तक की छूट

1 से 4 अक्टूबर 2026 तक होने वाले 3 दिवसीय सेल में पीडब्ल्यू स्टोर पर…

Last Updated: October 1, 2026 15:22:22 IST

केली कुंज में अचानक बदली व्यवस्था, दीक्षा बंद और दर्शन पर रोक… शिष्य की मौत के बाद क्या हुआ?

Premanand Maharaj Keli Kunj: हाल ही में वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की…

Last Updated: October 1, 2026 14:59:25 IST

एक शॉट का… विदेशी महिला से कर रहे थे बदसलूकी, वीडियो में हुए कैद, पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक

Foreign Woman Video Police Action: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई,…

Last Updated: October 1, 2026 14:56:59 IST