<
Categories: देश

Bhandara Road Accident: एक झटके में उजड़ गए कई परिवार! हाईवे पर भीषण टक्कर, 3 बच्चों समेत 8 की मौत

Bhandara Road Accident: मौके पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "एक बोलेरो कार एक आयशर ट्रक से टकरा गई, जिससे बोलेरो में सवार आठ लोगों की मौत हो गई. इनमें पांच बड़े और तीन बच्चे शामिल हैं."उन्होंने बताया कि वे छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से नेशनल हाईवे 53 के रास्ते नागपुर जा रहे थे.

Bhandara Road Accident: हादसा शुक्रवार सुबह हुआ जब एक पिकअप ट्रक एक ट्रक से टकरा गया. यह टक्कर नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर पिंपलगांव रोड पर भाऊ ढाबा के पास हुई. हादसे में तीन लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए पास के साकोली सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

मौके पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “एक बोलेरो कार एक आयशर ट्रक से टकरा गई, जिससे बोलेरो में सवार आठ लोगों की मौत हो गई. इनमें पांच बड़े और तीन बच्चे शामिल हैं.”उन्होंने बताया कि वे छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से नेशनल हाईवे 53 के रास्ते नागपुर जा रहे थे.

मच गई अफरा-तफरी

हादसे से वहां अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोग सबसे पहले पहुंचे और राहत और बचाव का काम शुरू किया. इसके बाद पुलिस और प्रशासन को हादसे की जानकारी दी गई. इसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाना शुरू किया.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Samsung Fridge Issue: 3 लाख का फ्रिज बना कबाड़! सैमसंग की घटिया सर्विस से परेशान ग्राहक, सोशल मीडिया पर निकाला गुस्सा

Samsung Product Review: 4 साल पहले खरीदा 3 लाख का सैमसंग फ्रिज खराब हुआ, तो…

Last Updated: October 1, 2026 16:29:07 IST

Bihar News: बेगूसराय में लड़का-लड़की आपस में कर रहे थे बात, स्थानीय लोगों ने जबरन भरवा दिया मांग में सिंदूर

बेगूसराय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया…

Last Updated: October 1, 2026 16:10:32 IST

Friday Releases: गांधी जयंती पर OTT और थिएटर पर मचेगा भौकाल, एक दिन में रिलीज हो रही हैं 6 फिल्में; देखें पूरी लिस्ट

Friday Releases: गांधी जयंती पर सिनेमा लवर्स के लिए तोहफा है. 2 अक्टूबर को थिएटर…

Last Updated: October 1, 2026 16:10:04 IST

Gujarat News: कपड़े लेने गई युवती के साथ दुकानदार ने की बदतमीजी, फिर साथ आई औरतों ने दिया ऐसा जवाब, Viral Video देख फटी रह जाएगी आंखें

गुजरात के जूनागढ़ में एक कपड़ों की दुकान पर एक महिला के साथ कथित तौर…

Last Updated: October 1, 2026 15:47:46 IST

बोल-सुन नहीं सकती थी, घर में अकेली रहती थी महिला; फिर कमरे में मिली लाश और बिखरा खून, क्या हुआ था?

Gaya Bihar Crime News: बिहार के गयाजी में एक 50 वर्षीय महिला अपने घर में…

Last Updated: October 1, 2026 15:32:00 IST