<
Categories: बिज़नेस

ट्रेन में किस उम्र के बच्चों का नहीं लगता है टिकट? कितनी उम्र तक फ्री में कर सकते हैं यात्रा, जानें क्या हैं नियम

बच्चा ज्यादा छोटा है तो आपको उसका टिकट लेने की जरूरत नहीं है. आईआरसीटीसी ने बच्चों के लिए टिकट उनकी उम्र के हिसाब से बांट रखा है. चलिए जानते हैं किन बच्चों की टिकट लगती है और किस उम्र के बच्चे फ्री में यात्रा कर सकते हैं.

Train travel rules for kids: ट्रेन में रोजाना लाखों लोग यात्रा करते हैं, जिनमें सभी वर्ग के लोग शामिल होते हैं. लेकिन, हममें से ज्यादातर लोगों के मन में यह सवाल जरूर रहता है कि आखिर ट्रेन में सफर करते समय बच्चों का टिकट लगेगा या नहीं. अगर लगेगा तो पूरा किराया देना होगा या आधा. अगर आप भी अपने बच्चों के साथ ट्रेन यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ऐसे में सबसे पहले यह जरूर जान लेना चाहिए कि बच्चों का कितना टिकट लगेगा और कितना नहीं. बच्चों का टिकट उनकी उम्र के आधार पर तय होता है.

बच्चा ज्यादा छोटा है तो आपको उसका टिकट लेने की जरूरत नहीं है. आईआरसीटीसी ने बच्चों के लिए टिकट उनकी उम्र के हिसाब से बांट रखा है. चलिए जानते हैं किन बच्चों की टिकट लगती है और किस उम्र के बच्चे फ्री में यात्रा कर सकते हैं. 

किस उम्र के बच्चों का लगेगा टिकट?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर आपका बच्चा 5 साल से कम या फिर 5 साल तक का है तो आपको उसकी टिकट लेने की कोई आवश्यकता नहीं है. इस उम्र के बच्चों के लिए टिकट पूरी तरह से निशुल्क होती है. आप इन्हें लेकर भारत के किसी भी कोने में ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं. हालांकि, TTE द्वारा टिकट चेक करते समय आप अपने बच्चे का नाम दे सकते हैं, जोकि सुरक्षा के लिहाज से जरूरी माना जाता है. ऐसे में रेलवे के पास यह रिकॉर्ड रहता है कि आपके साथ आपका बच्चा भी यात्रा कर रहा है. 

5 से 12 साल के बच्चों के लिए लेनी होगी टिकट?

अगर आपका बच्चा 5 से 12 साल के बीच में है तो ऐसे में आपको उसकी हाफ यानि आधी टिकट लेनी होगी. लेकिन, देखा जाए तो अगर आप इन बच्चों की अलग से पूरी सीट लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको फुल टिकट लेनी जरूरी है. वहीं, अगर आपका बच्चा 12 साल से ज्यादा उम्र का है तो ऐसे में आपको उनकी पूरी टिकट लेनी होगी. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST