<
Categories: Career

कौन हैं IAS सुबोध कुमार सिंह? NEET विवाद और NTA से हटाए जाने की पूरी कहानी

सुबोध कुमार सिंह (Subodh Kumar Singh) एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी (Senior IAS Officer) हैं, जिन्होंने एनटीए (NTA) प्रमुख के रूप में शिक्षा क्षेत्र (Education Field) की सबसे बड़ी परीक्षाओं का संचालन किया है.

IAS Subodh Kumar Singh: सुबोध कुमार सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 1997 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के अधिकारी हैं. वह वर्तमान में भारत सरकार में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं, लेकिन उनकी पहचान सबसे ज्यादा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) के महानिदेशक के रूप में हुई, जहां उनका कार्यकाल बड़े विवादों के साथ खत्म हुआ.  आखिर क्या है पूरा मामला जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए. 

क्या है नीट (NEET-UG) विवाद?

जानकारी के मुताबकि, सुबोध कुमार सिंह के कार्यकाल के दौरान NTA को अपने सबसे बड़े संकट का सामना करना पड़ा था. जहां,  NEET-UG 2024 परीक्षा के परिणामों के बाद देशभर में हड़कंप मच गया जिसको लेकर नीट के छात्रों ने जमकर विवाद किया था. तो वहीं, एक ही सेंटर से कई छात्रों का 720 में से 720 अंक लाना और 67 छात्रों का टॉप रैंक हासिल करना संदेह के घेरे में आ गया था. 

पेपर लीक के आरोप और मार्क्स का मुद्दा

इतना ही नहीं, बिहार और गुजरात जैसे प्रदेश में पेपर लीक और सॉल्वर गैंग का Involvement देखने को मिला. इसके अलावा NTA ने ‘समय की बर्बादी’ के आधार पर 1500 से ज्यादा छात्रों को ग्रेस मार्क्स दिए, जिसका कोई पूर्व उल्लेख नहीं पाया गया था. तो वहीं, दूसरी तरफ इन विवादों के बीच सुबोध कुमार सिंह ने अपने शुरुआती दौर में किसी भी अनियमितता से पूरी तरह से इनकार कर दिया था. लेकिन, बढ़ते जन आक्रोश और सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणियों के बाद, सरकार ने उन्हें जून 2024 में पद से हटाकर ‘अनिवार्य प्रतीक्षा’ (Compulsory Wait) पर डाल दिया. 

वर्तमान भूमिका और प्रशासनिक करियर

तो वहीं, NTA से हटाए जाने के बाद, सुबोध कुमार सिंह को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) में रिपोर्ट करने को कहा गया था. लेकिन, वर्तमान में, वे केंद्र में अतिरिक्त सचिव (Additional Secretary) के पद पर तैनात हैं. इसके साथ ही NTA प्रमुख बनने से पहले, उन्होंने उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थीं. 

Darshna Deep

Share
Published by
Darshna Deep

Recent Posts

Today Weather: क्या अप्रैल में भी मौसम रहेगा खुशनुमा? जानें दिल्ली से लेकर राजस्थान तक का ताजा अपडेट

Aaj Ka Mausam: अप्रैल शुरू हो गया है, लेकिन मौसम अभी पूरी तरह से स्थिर…

Last Updated: April 2, 2026 06:19:06 IST

IPL 2026: बीच मैदान में गरमाया माहौल, गुस्से से तमतमाया LSG का गेंदबाज, स्टब्स से भिड़ गया, VIDEO

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच हुए मैच में दिल्ली ने शानदार जीत दर्ज…

Last Updated: April 2, 2026 00:05:30 IST

IndiGo Fare Hike: आज रात 1 बजे से 10 हजार रुपए तक महंगा होगा हवाई सफर, देखें अब कितनी ढीली होगी आपकी जेब?

IndiGo Fare Hike: इंडिगो के यात्रियों को लगा बड़ा झटका! आज रात 1 बजे से…

Last Updated: April 1, 2026 23:12:38 IST

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ा ट्रक; काम कर रही कई महिला मजदूरों की मौत, मंजर देख कांप जाएगी रूह

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर मातम! बेकाबू ट्रक ने महिला मजदूरों को रौंदा, हादसे में 8 की…

Last Updated: April 1, 2026 22:37:25 IST

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ा ट्रक; काम कर रही कई महिला मजदूरों की मौत, मंजर देख कांप जाएगी रूह

महाराष्ट्र के जालना से एक ऐसी खबर आई है जिसने झकझोर कर रख दिया है.…

Last Updated: April 1, 2026 22:20:32 IST

सेहत का पावरहाउस है खीरा, डिहाइड्रेशन से दिलाता है राहत, कब और कैसे करें सेवन?

गर्मियों में खीरा खाने के बहुत से फायदे होते हैं. खीरे को सेहत का पावरहाउस…

Last Updated: April 1, 2026 21:52:28 IST