<
Categories: Career

Indian Army Story: कैप्टन हंसजा शर्मा कौन हैं, जो 27 की उम्र में बनी पहली महिला रुद्र हेलीकॉप्टर पायलट

Indian Army Story: अनुशासन और मेहनत की मिसाल बनीं कैप्टन हंसजा शर्मा (Captain Hansja Sharma) ने 27 वर्ष की उम्र में रुद्र आर्म्ड हेलीकॉप्टर उड़ाकर भारतीय सेना की पहली महिला पायलट बनकर इतिहास रच दिया.

Indian Army Success Story: अनुशासन, कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर सपनों को सच किया जा सकता है, इसका जीवंत उदाहरण कैप्टन हंसजा शर्मा (Captain Hansja Sharma) हैं. उन्होंने एडवांस्ड रुद्र आर्म्ड हेलीकॉप्टर उड़ाने की योग्यता हासिल कर भारतीय सेना की पहली महिला पायलट बनकर इतिहास रच दिया है. सिर्फ 27 साल की उम्र में हासिल की गई यह सफलता न केवल सेना के लिए गौरव का क्षण है, बल्कि देश की अनगिनत युवतियों के लिए आगे बढ़ने की मजबूत प्रेरणा भी है.

जम्मू से सेना की वर्दी तक का सफ़र

कैप्टन हंसजा शर्मा जम्मू की रहने वाली है. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई सेंट जेवियर्स कॉन्वेंट स्कूल, बरनाई से पूरी की. इसके बाद उन्होंने परेड कॉलेज, जम्मू से ग्रेजुएशन किया. भारतीय सेना में चयन से पहले वे जम्मू विश्वविद्यालय के जूलॉजी विभाग से भी जुड़ी रहीं. हालांकि, सेना में पहुंचने का रास्ता उनके लिए आसान नहीं था.

रिजेक्शन से ऐतिहासिक सफलता तक

चयन प्रक्रिया के दौरान कैप्टन हंसजा को अस्थाई रिजेक्शन (TR) का सामना करना पड़ा. लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय अपने सपने को प्राथमिकता दी. केवल 15 दिनों के भीतर उन्होंने मेडिकल आवश्यकताओं को पूरा किया, जिसमें एक लंबी नाक की सर्जरी भी शामिल थी. इसके बाद उन्होंने गर्व के साथ ऑलिव ग्रीन वर्दी पहनकर भारतीय सेना में कदम रखा.

सिल्वर चीता ट्रॉफी जीतने वाली पहली महिला

नासिक स्थित कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल (CAATS) में उनका प्रशिक्षण सफ़र ऐतिहासिक साबित हुआ. कैप्टन शर्मा ने अपने कोर्स में पहला स्थान हासिल किया और सिल्वर चीता ट्रॉफी जीतने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं. यह ट्रॉफी सर्वश्रेष्ठ कॉम्बैट एविएटर को दी जाती है और इसे पाना किसी भी सैन्य पायलट के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है.

फ्रंटलाइन कॉम्बैट भूमिका में नेतृत्व

आर्मी डे परेड 2026 के दौरान कैप्टन हंसजा शर्मा ने 251 आर्मी एविएशन स्क्वाड्रन का नेतृत्व किया, जिसमें HELINA मिसाइल सिस्टम का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया. यह दृश्य भारतीय सेना में महिलाओं की बढ़ती भूमिका और भरोसे को दर्शाता है.

उत्कृष्टता की एक और मिसाल

कैप्टन शर्मा ने एयर फोर्स अकादमी के अंतर्गत आयोजित 107वें एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट और एयर लॉज़ (बेसिक) कोर्स में भी ऑर्डर ऑफ मेरिट में पहला स्थान प्राप्त किया. यह उपलब्धि उनके बहुआयामी स्किल और प्रोफेशनल्स एफिशिएंसी को दर्शाती है.

वरिष्ठ पत्रकार की हैं बेटी

जम्मू की रहने वाली कैप्टन हंसजा शर्मा वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती रश्मि शर्मा की पुत्री हैं. उनकी कहानी यह साबित करती है कि सपनों की उड़ान के लिए हौसले पंख बन जाते हैं. वह आज भारतीय रक्षा बलों में महिला सशक्तिकरण, साहस और उत्कृष्टता की सशक्त पहचान बन चुकी हैं.

Munna Kumar

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

2 महीने में हार्दिक पांड्या ने खरीदी तीसरी कार, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को दिया लग्जरी गिफ्ट, करोड़ों में कीमत

Hardik Pandya New Car: हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को 1.4 करोड़ रुपये…

Last Updated: March 29, 2026 20:11:38 IST

West Bengal Election: अधीर रंजन चौधरी फिर मैदान में! कांग्रेस ने जारी की 284 प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट

Congress Candidate List: बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर! 284 उम्मीदवारों की लिस्ट…

Last Updated: March 29, 2026 19:49:36 IST

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, 3 खिलाड़ियों ने किया IPL डेब्यू; देखें MI-KKR की प्लेइंग XI

MI vs KKR Playing XI: आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट…

Last Updated: March 29, 2026 20:15:44 IST

कितनी सैलरी वाले ले सकते हैं Mahindra Thar? देनी होगी इतनी डाउन पेमेंट, समझें EMI का पूरा हिसाब

सवाल यह है कि लेना तो इस कार को बहुत से लोग चाहते हैं, लेकिन…

Last Updated: March 29, 2026 19:19:54 IST

Toll Tax Hike: 1 अप्रैल से बदल रहे हैं टोल के नियम: अब जेब होगी थोड़ी और ढीली, यहां कैश से नहीं चलेगा काम

1 अप्रैल से हाईवे पर सफर महंगा! टोल टैक्स में 10% तक की बढ़ोतरी और…

Last Updated: March 29, 2026 19:19:41 IST

Viral Video: गार्ड ने गाया ‘दिल पे जख्म खाते…’, सोशल मीडिया हुआ मंत्रमुग्ध, दुनिया भर में मिले लाखों व्यूज

Viral Video Guard Singing: ड्यूटी पर रहते हुए, एक साधारण से दिखने वाले सिक्योरिटी गार्ड…

Last Updated: March 29, 2026 19:15:09 IST