<

Mobile Charging Tips: मोबाइल की स्लो चार्जिंग से हैं परेशान तो इन सेटिंग्स को करें ऑन

Mobile Charging Tips: यहां पर हम आपके लिए बिना कोई खर्च के कुछ ऐसी मोबाइल सेटिंग बताते हैं, जिससे आपका स्मार्टफोन जल्दी चार्ज होने लगेगा.

Mobile Charging Tips: वर्तमान में स्मार्टफोन अब हमारे जीवन की एक जरूरत बन चुकी है. इसके बिना आपके कई काम रुकने की संभावना हो सकती है. या कहें तो बिना स्मार्टफोन के आप बहुत से फायदों को मिस कर देंगे. खासकर पेमेंट, ट्रेवल्स से लेकर बातचीत तक को हम फोन पर निर्भर हैं. कभी-कभी ऐसा भी होता है कि हमें कोई जरूरी काम करना हो और ऐन मौके पर फोन जल्दी डिस्चार्ज हो जाता है. फोन डिस्चार्ज की परेशानी से कई काम तो बिगड़ ही जाते हैं साथ ही लोग चांजिंग पॉइंट में उसे लगाए रखकर परेशान रहते हैं. कई बार लोग इस परेशानी के कारण नया चार्जर भी ले आते हैं कि शायद इससे चार्जिंग स्पीड में कुछ बदलाव देखने को मिले. लेकिन, फिर भी कोई खास फर्क नहीं दिखाई पड़ता. तो चिंता मत कीजिए क्योंकि यहां पर हम आपके लिए बिना कोई खर्च के कुछ ऐसी मोबाइल सेटिंग बताते हैं, जिससे आपका स्मार्टफोन जल्दी चार्ज होने लगेगा. 

क्या है चार्जिंग स्लो की वजह?

दरअसल, फोन के बैकग्राउंड में कई एप्स और सॉफ्टवेयर चलते रहते हैं. यह नेटवर्क सिग्नल, लोकेशन और एप्स की एक्टिविटी फोन की बैटरी पर असर डालती है. ऐसे में चार्जर जो फायदा मिलना चाहिए वो बैटरी को नहीं मिल पाता और चार्जिंग स्लो हो जाती है. यदि आपको जल्दी फोन चार्ज करना है, तो इसके लिए एयरप्लेन मोड ऑप्शन एक बढ़िया विकल्प है. जब फोन नेटवर्क, इंटरनेट और लोकेशन सिग्नल खोजता रहता है, तो बैकग्राउंड में लगातार बिजली खर्च होती है, जब तक फोन चालू रहता है तब तक उसमें कुछ न कुछ एक्टिविटी होती रहती है. इससे चार्जिंग की स्पीड भी स्लो हो जाती है. एयरप्लेन ऑप्शन से आप व्यर्थ की बिजली पावर को खर्च से रोक सकते हैं.

बैटरी सेवर मोड का इस्तेमाल

मोबाइल में एक विकल्प बैटरी सेवर का होता है. इससे भी बैटरी बचाई जा सकती है. यह चार्जिंग को भी फास्ट करने में हेल्प करता है. यह मोड चालू होते ही फोन के बैकग्राउंड एप्स, ऑटो सिंक लोकेशन और दूसरी जरूरी नहीं होने वाली एक्टिविटी को सीमित कर देता है इससे प्रोसेसर लोड कम हो जाता है. वहीं, जब फोन गर्म कम होने लगता है तो चार्जर की पावर सीधे बैटरी तक आसानी से जाने लगती है. बैटरी सेवर मोड ऑन करने के लिए सेटिंग्स में जाकर इसे बदल सकते हैं. 

अन्य सेटिंग्स भी आएगी काम

हमें फोन की चार्जिंग और बैटरी लाइफ को अच्छा बनाने के लिए कुछ और बातों का भी ध्यान रखना होता है. इसमें ऑलवेज ऑन डिस्पले का फीचर भी बैटरी पर अधिक जोर डालता है और बैटरी खर्च करता है. यदि मोबाइल की डिस्प्ले हमेशा चालू रहती है तो इसे बंद कर दें. इसके अलावा स्क्रीन ब्राइटनेस को भी धीमा या कम करके रखने से बैटरी लाइफ पर असर पड़ता है. वहीं, फोन और एप्स को हमेशा अपडेट रखें, जिससे कि बैटरी और परफॉर्मेंस दोनों अच्छी बनी रहें.

इन बातों का भी रखें ध्यान

समय के साथ चार्जिंग पोर्ट में धूल या गंदगी जमा हो जाती है, जिस पर किसी का ध्यान नहीं जाता. इसे वक्त-वक्त पर क्लीन करते रहना चाहिए. इस बात का भी ध्यान रखें कि मोबाइल में सस्ते लोकल चार्जर न लगाएं. हमेशा ओरिजिनल चार्जर से ही मोबाइल चार्ज करें. मोबाइल फोन को बार-बार 0% तक डिस्चार्ज न होने दें और बहुत ज्यादा गर्म होने पर केस निकाल देना चाहिए. इससे मोबाइल की बैटरी लाइफ बेहतरीन हो जाती है.

नोट- यह लेख सिर्फ जानकारी के लिए है. किसी तरह की समस्या के लिए एक्पर्ट की राय लें.

Recent Posts

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST

Silver Rate Today: चांदी हुई महंगी या सस्ती? दशहरे पर खरीदारी से पहले चेक करें नए भाव

Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:47:41 IST

Gold Price Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में बड़ा उलटफेर, खरीदने से पहले चेक करें 24K, 22K और 18K के भाव

Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:11:46 IST

Mandsaur Ravan Tradition: मंदसौर में रावण के सिर पर क्यों बैठाया जाता है गधा? महिलाएं भी करती हैं घूंघट, जानें अनोखी परंपरा

Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…

Last Updated: October 20, 2026 09:39:52 IST

Salman Khan घमंडी…लॉरेंस हमारा हीरो, बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी भाईजान को सलाह; बोलें – ‘मांफी मांगें’

Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…

Last Updated: October 20, 2026 10:13:46 IST