महंगाई के जमाने में लोग एक्स्ट्रा इनकम का जुगाड़ ढूंढते रहते हैं. हालांकि कुछ लोग अपनी फुल टाइम जॉब के साथ कुछ समय निकालकर फ्रीलांस काम भी कर लेते हैं. आज के समय में कई इंडस्ट्री फ्रीलांस लॉब के लिए कैंडीडेट्स की तलाश में रहती हैं, लेकिन क्या परमानेंट जॉब के साथ फ्रीलांस करना सही है? जानिए ऑफिस के रूल्स और स्पेशली कानून में इसके लिए क्या प्रावधान है?
नौकरी भी और फ्रीलांसिंग भी! क्या कानून देता है 'डबल इनकम' की इजाजत? यहाँ छिपा है आपके हर सवाल का जवाब!
Freelancing Rules & Laws: कोरोना महामारी के बाद से ही लोगों में फ्रीलांस और पार्ट टाइम डॉब का चलन बढ़ गया है. देश-दुनिया की हजारों कंपनियां ऐसी हैं, जो घर बैठे एक्स्ट्रा इनकम के लिए ये जॉब ऑफर करती हैं. आमतौर पर फ्रीलांस और पार्ट टाइम जॉब के लिए कंटेट राइटर, ग्राफिक्स डिजाइनर, वेब डेवलपर, ऑनलाइन ट्यूटर जैसे रोल्स की वेकेंसी आसानी से मिल जाती है. ये साइड इनकम के लिए तो अच्छा है ही, जेब पर बढ़ते खर्च को बोझ को हल्का करके सेविंग्स करने में हेल्प करता है. लेकिन अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या फ्रीलांस और पार्ट टाइम जॉब को परमानेंट जॉब के साथ किया जा सकता है? क्या कंपनी या कानून इसे अनुमति देते हैं?
परमानेंट या फुल टाइम जॉब करने वाले बिल्कुल फ्रीलांस और पार्ट टाइम जॉब्स कर सकते हैं. कानून की नजर में ये गुनाह तो नहीं है, लेकिन ज्यादातर कंपनियां ऐसा ना करने की चेतावनी पहले ही दे देती हैं. इसके लिए कई बार कंपनियां कॉन्ट्रेक्ट भी साइन करवाती है, ताकि एम्प्लॉई दूसरी जगह भी काम ना करते रहें. लेकिन कानून में ये अपराध नहीं है और न ही किसी सजा का प्रावधान है.
किसी भी एम्प्लॉई को हायर करने से पहले कंपनियां कॉन्ट्रैक्ट साइन करा लेती हैं, जो एम्प्लॉईज को लंबे वक्त तक कंपनी में टिकाए रखने, शर्तें मनवाने और कंपनी के नियमों को मनवाने का एक तरीका होता है. कुछ कंपनियां क्लॉज भी होता है कि एम्प्लॉई दूसरी कंपनियों के साथ प्रोजेक्ट नहीं कर सकते.
यदि आप मुश्किल में है या अच्छा काम मिलने के कारण फ्रीलांस करना भी चाहते हैं तो पहले अपनी परमानेंट जॉब से रिलेटेड कंपनी से परमिशन लें. ये साइड जॉब करने का सबसे सेफ तरीका है.
Silver Rate Today 30 Sep 2026: चांदी की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है. खरीदारी…
Noida Sleeper Bus Rape Case: दिल्ली पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के सफर के…
Delhi Gangrape Case: दिल्ली में नाबालिग से स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में…
Gold Price 30 September 2026:बुधवार, 30 सितंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम…
IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…
Rise And Fall 2: स्वरा भास्कर ने 'राइज एंड फॉल 2' में खुलासा किया कि…