Moeen Ali: आईपीएल छोड़ मोईन अली ने क्यों चुना PSL? इंग्लैंड के इस दिग्गज ने टूर्नामेंट की अवधि और खेलने के मौकों को लेकर बड़ी बात कही है. जानिए इस फैसले के पीछे की असली वजह.
आईपीएल छोड़ मोईन अली ने क्यों चुना PSL?
Moeen Ali: क्रिकेट की दुनिया में अक्सर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की तुलना होती रहती है, लेकिन इस बार इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर मोईन अली के एक फैसले ने इस चर्चा को नई हवा दे दी है। अमूमन खिलाड़ी IPL की चकाचौंध और बड़े कॉन्ट्रैक्ट को तवज्जो देते हैं, पर मोईन अली ने 2026 सीजन के लिए आईपीएल के बजाय पीएसएल को चुना। आखिर क्यों एक अनुभवी खिलाड़ी अपने करियर के इस पड़ाव पर आईपीएल जैसे बड़े मंच से दूरी बना रहा है? मोईन अली ने हाल ही में इस पर खुलकर बात की और कुछ ऐसी वजहें गिनाईं जो बताती हैं कि उनके लिए पीएसएल का फॉर्मेट आईपीएल से बेहतर क्यों साबित हो रहा है।
38 साल के मोईन अली ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपनी इस पसंद के पीछे की वजहों का खुलासा किया. उन्होंने बताया, ‘मेरी उम्र 38 साल हो गई है और मैं अब भी क्रिकेट खेलना चाहता हूँ. मैं अपने करियर को जितना हो सके लंबा खींचना चाहता हूँ. कराची किंग्स के लिए खेलना मेरे लिए एक बड़ा फैसला था क्योंकि यह एक छोटा टूर्नामेंट है, जो मेरे और मेरे परिवार के लिए ज्यादा बेहतर है.’
मोईन ने आगे अपनी भड़ास और चाहत दोनों जाहिर करते हुए कहा कि पिछले साल IPL में उन्हें सिर्फ आधे मैच मिले और बल्लेबाजी का मौका तो सिर्फ दो बार आया. इस उम्र में वह मैदान पर रहकर ज्यादा से ज्यादा योगदान देना चाहते हैं. उन्होंने कहा, ‘जगह की गारंटी कहीं नहीं होती, लेकिन मैं बस अपने क्रिकेट का आनंद लेना चाहता हूँ.’
आपको बता दें कि इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर मोईन अली ने एक बड़ा फैसला लेते हुए IPL 2026 के मिनी-ऑक्शन से अपना नाम वापस ले लिया और PSL में खेलने का मन बनाया. 2025 के मेगा ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उन्हें 2 करोड़ में खरीदा था, लेकिन उन्हें सिर्फ 6 मैच खेलने का मौका मिला जिसमें उन्होंने 6 विकेट चटकाए.
ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम ज़म्पा ने भी हाल ही में IPL छोड़ PSL चुनने की एक कड़वी सच्चाई बयां की थी। ज़म्पा का मानना है कि उनके जैसे स्किल सेट वाले खिलाड़ियों को IPL में उतना पैसा नहीं मिलता जितना दूसरों को। IPL का सीजन काफी लंबा होता है, और इतने लंबे समय के लिए कम पैसों में रुकना उन्हें सही नहीं लगा।
जहां कुछ खिलाड़ी PSL चुन रहे हैं, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो IPL की चकाचौंध के लिए PSL को ठुकरा रहे हैं. कॉर्बिन बॉश पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के इस खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस (MI) के लिए खेलने के चक्कर में अपना PSL कॉन्ट्रैक्ट छोड़ दिया था. ब्लेसिंग मुज़ारबानी जिम्बाब्वे के इस तेज गेंदबाज ने भी इस साल इस्लामाबाद यूनाइटेड का साथ छोड़ कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ जुड़ने का फैसला किया.
दोनों पहलुओं को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि आईपीएल में कॉम्पटीशन बढ़ी है, ऐसे में टीम अनुभव से ज्यादा उन खिलाड़ियों को तवज्जो दे रही है. जो पहले ही मैच से उन्हें रिजल्ट लाकर दे रहे हैं. आईपीएल टीम युवा और आक्रामक खिलाड़ियों पर ज्यादा इन्वेस्ट करती है.
Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' में उदिति सिंह ने करण वाही से अपने पुराने…
Silver Rate Today 30 Sep 2026: चांदी की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है. खरीदारी…
Noida Sleeper Bus Rape Case: दिल्ली पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के सफर के…
Delhi Gangrape Case: दिल्ली में नाबालिग से स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में…
Gold Price 30 September 2026:बुधवार, 30 सितंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम…
IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…