होम / Is It Harmful To Wear A Mask For A Long Time: क्या लंबे समय तक मास्क लगाने से बढ़ता है सीओ2?

Is It Harmful To Wear A Mask For A Long Time: क्या लंबे समय तक मास्क लगाने से बढ़ता है सीओ2?

Suman Tiwari • LAST UPDATED : January 18, 2022, 3:01 pm IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Is It Harmful To Wear A Mask For A Long Time:
पूरी दुनियाभर में कोरोना महामारी की तीसरी लहर की रफ्तार तेज हो रही है। रोजाना लाखों की संख्या में संक्रमित पाए जाते हैं। इस महामारी से बचने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने हाथों को बार-बार धोने व मास्क लगाने की सलाह दे रखी है। क्योंकि कोरोना महामारी से निपटने के लिए मास्क कारगर हथियार की तरह काम कर रहा है। (corona pandemic)

इतना ही नहीं घर से बाहर निकलते समय सुरक्षा के लिहाज से विशेषज्ञ डबल मास्क लगाने की भी सलाह दे रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर ज्यादा देर तक मास्क लगाने पर अलग ही चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि लंबे समय तक मास्क का उपयोग करने पर शरीर में कार्बन डाइआक्साइड (CO2) की मात्रा बढ़ सकती है और आक्सीजन की कमी हो सकती है। जोकि हमारे शरीर के लिए खतरनाक भी साबित हो सकती है। आइए जानते हैं कि क्या जिस मास्क को आप अपनी सुरक्षा के लिए लगा रहे हैं, क्या वह आपकी बीमारी का कारण बन सकता है।

विशेषज्ञों ने मास्क को क्यों सुरक्षा कवच माना?

Is It Harmful To Wear A Mask For A Long Time: नहीं, ज्यादा देर तक मास्क लगाने से आपके शरीर का कार्बन डाइआक्साइड (CO2) लेवल नहीं बढ़ता है। अमेरिका की हेल्थ एजेंसी सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) का कहना है कि सोशल मीडिया पर मास्क को लेकर दी जाने वाली जानकारी सही नहीं है। ज्यादा देर तक मास्क लगाने से सीओ2 का लेवल नहीं बढ़ता है। सीडीसी ने बताया कि आखिर कैसे मास्क से सीओ2 बाहर निकल जाती है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, कोरोना काल में मास्क को सुरक्षा कवच माना गया है। मास्क हमें कोरोना वायरस से बचाता है। यह वायरस को रोकने के लिए एक मजबूत हथियार है। इसलिए दुनिया के तमाम देशों में मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है। जब आप भीड़-भाड़ वाली जगह में होते हैं और कोई संक्रमित आपके संपर्क में आता है तब मास्क हवा की बूंदों, यानी ड्रॉपलेट्स में मौजूद वायरस को रोककर आपको संक्रमण से बचाता है। मास्क पहनने से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक कोरोना फैलने की संभावना कम हो जाती है, लेकिन आपको मास्क पहनते और उतारते समय कुछ बातों का ख्याल रखना होगा।

Is It Harmful To Wear A Mask For A Long Time

कौन सा मास्क देता है ज्यादा सुरक्षा?

Which masks should not be worn: आप जो भी मास्क पहनेंगे वह वायरस से सुरक्षा जरूर करेगा, लेकिन कोई कम सुरक्षा देगा तो कोई ज्यादा। देश में ओमिक्रॉन का संक्रमण बढ़ रहा है। विशेषज्ञों की मानें तो कपड़े का मास्क ओमिक्रॉन वेरिएंट को रोकने में ज्यादा कारगर नहीं है। (Why should you use an N-95 mask) इसलिए आपको एन-95 मास्क का यूज करना चाहिए। इस मास्क को सबसे अच्छा माना जा रहा है। यह वायरस से आपकी 95फीसदी और बैक्टीरिया से 100फीसदी रक्षा करता है।

Is it beneficial to apply a double mask ?

ड्यूक यूनिवर्सिटी के अनुसार, डबल मास्क लगाने में कोई दिक्कत नहीं है। अगर आपको इसे पहनने में कोई परेशानी नहीं हैं तो आप डबल मास्क पहन सकते हैं, लेकिन पहले मेडिकल मास्क लगाएं फिर कपड़े का मास्क लगाएं।

कौन से मास्क नहीं पहनने चाहिए?

सिंगल लेयर के मास्क नहीं खरीदने चाहिए क्योंकि ये कोरोना से बचाव में ज्यादा कारगर नहीं। अगर कोई मास्क आपको पहनने में ढीला लगे तो इसे न पहनें क्योंकि इसके जरिए वायरस आपकी नाक में जा सकता है। ज्यादा टाइट मास्क पहनने से बचें। इसे पहनने के बाद आप बार-बार अपने मास्क ढीला करने की कोशिश करेंगे और इससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ेगा।

CO2 पर सीडीएस का क्या कहना?

मास्क पहनने से carbon dioxide (CO2) का लेवल नहीं बढ़ता है। क्योंकि सीओ2 के अणु बहुत छोटे होते हैं। इसलिए मास्क लगाकर भी सांस लेने से ये हवा में निकल जाते हैं।

मास्क पहनते समय किन बातों का ध्यान रखें?

  • मास्क पहनने के पहले और निकालने के बाद हाथ साफ करें।
  • मास्क अपने चेहरे की फिटिंग का ही खरीदना चाहिए।
  • मास्क हमेशा ऐसा पहनना चाहिए जो आपके नाक, मुंह और चिन को अच्छी तरह से ढंक दे।
  • मास्क उतारने के बाद इसे साफ प्लास्टिक के बैग में स्टोर करें।
  • अगर आप कपड़े का मास्क पहनते हैं तो उसे हर दिन धोएं।

READ ALSO: How to Spot Fake N95 mask in India कैसे पहचाने असली या नकली है?

READ ALSO : Omicron Threatens Everyone: कई देशों में ओमिक्रॉन बनता जा रहा डोमिनेंट वेरिएंट

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Lok Sabha Elections Phase 2 Live: लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण आज, 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान- indianews
Modi & Meloni: पीएम मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से की बात, जी-7 सम्मेलन के निमंत्रण के लिए दिया धन्यवाद- Indianews
Govinda ने भांजे के साथ खत्म किया 8 साल पुराना झगड़ा, कृष्णा की बहन आरती सिंह की शादी में हुए शामिल- Indianews
Top 5 Lucky Zodiac Sign: 25 अप्रैल के दिन शुभ संयोग, इन 5 राशियों को होगा लाभ ही लाभ- Indianews
Jhadu Vastu tips: इस दिन झाड़ू खरीदने से भाग्य लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज, जानें कब खरीदना होता है शुभ- Indianews
AC Cost: घर में लगवाना चहाते हैं AC तो जान लें यह जरूरी बात, कैसे होगी बचत? जानें यहां- Indianews
Infinix Note 40 Pro Plus 5G: इस खास फीचर वाले 5G फोन की बिक्री हो चुकी है शुरू, खरीदें मात्र 22,999 रुपये में-Indianews
ADVERTISEMENT