<
Categories: क्रिकेट

IPL इतिहास को 5 बेस्ट साझेदारी, जब विकेट के लिए तरसी विपक्षी टीम, टॉप-2 में RCB के दिग्गजों का जलवा

IPL Best Partnership: आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी पार्टनरशिप बनाने का रिकॉर्ड आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के नाम दर्ज है. यह रिकॉर्ड साल 2016 में बना था, जो 10 साल भी कोई तोड़ नहीं पाया है.

IPL Best Partnership: क्रिकेट के खेल में पार्टनरशिप का काफी अहम रोल होता है. हर टीम बिना विकेट गंवाए बड़ी पार्टनरशिप करके विपक्षी टीम पर दबाव बनाने की कोशिश करती है. अभी तक आईपीएल इतिहास में शतकीय साझेदारियां देखने को मिली हैं. IPL 2026 में ही राजस्थान रॉयल्स के रविंद्र जडेजा और डोनोवन फरेरा के बीच 118 रनों की रिकॉर्ड पार्टनरशिप हुई. हालांकि ये दोनों ही लोअर ऑर्डर के बल्लेबाज थे. वहीं, आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी पार्टनरशिप की हात करें, तो यह रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 2 दिग्गज खिलाड़ियों के नाम दर्ज है. आरसीबी के धाकड़ बल्लेबाज एबी डिविलिवयर्स और विराट कोहली ने आईपीएल में सबसे बड़ी पार्टनरशिप की थी. इस लिस्ट में पहले और दूसरे नंबर पर इन दोनों खिलाड़ियों का ही नाम आता है. देखें लिस्ट…

कोहली-डिविलियर्स की सबसे बड़ी पार्टनरशिप

IPL 2016 नें आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलिवयर्स और विराट कोहली (Virat Kohli) ने आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी पार्टनरशिप की रिकॉर्ड बनाया था, जो 10 साल बाद भी कायम है. आरसीबी की ओर से गुजरात लायंस के खिलाफ खेलते हुए विराट कोहली और एबी डिविलियर्स (AB De Villiers) ने दूसरे विकेट के लिए 229 रनों की शानदार साझेदारी की थी. विराट कोहली ने 55 गेंदों में 109 रनों की पारी खेली थी, जबकि एबी डिविलियर्स ने 52 गेंदों में नाबाद 129 रन बनाए थे. इतना ही नहीं, आईपीएल की दूसरी सबसे बड़ा साझेदारी का रिकॉर्ड भी कोहली और डिविलियर्स के नाम दर्ज है. IPL 2015 में इन दोनों बल्लेबाजों के बीच नाबाद 215 रनों की साझेदारी हुई थी. मुंबई इडियंस के खिलाफ खेले गए इस मैच में कोहली ने 50 गेंदों पर 82 रनों की नाबाद पारी खेली थी. वहीं, एबी डिविलियर्स ने 59 गेंदों 133 रन बनाए थे.

टॉप-5 में ये दिग्गज भी शामिल

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर केएल राहुल (KL Rahul) और क्विंटन डी कॉक का नाम आता है. इन दोनों बल्लेबाजों ने IPL 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए पहले विकेट के लिए नाबाद 210 रनों की पार्टनरशिप की थी. इसमें क्विंटन डी कॉक ने 70 गेंदों में 140 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी, जबकि केएल राहुल ने 51 गेंदों में नाबाद 68 रन बनाए थे.

इसके बाद चौथे नंबर पर शुभमन गिल और साईं सुदर्शन की ओपनिंग जोड़ी आती है. गिल और साईं ने IPL 2024 में गुजरात की ओर से खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 210 रनों की साझेदारी की थी. गिल ने 55 गेंदों पर 104 रन बनाए थे, जबकि साईं के बल्ले से 103 रन आए थे.

टॉप-5 की लिस्ट में सबसे नीचे शॉन मार्श और एडम गिलक्रिस्ट को साझेदारी है. IPL 2011 में शॉन मार्श और गिलक्रिस्ट ने किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ 206 रनों की पार्टनरशिप की थी. इसमें एडम गिलक्रिस्ट ने 55 गेंदों पर 106 रनों की शानदार पारी खेली थी, जबकि मार्श ने नाबाद 79 रन बनाए थे.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर; क्या होगी बड़ी डील?

BRICS Summit 2026: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे. वे 18वें…

Last Updated: September 11, 2026 07:07:42 IST

Delhi-NCR Weather 11 Sep 2026: मौसम ने फिर ली करवट! दिल्ली-NCR में बादल-बारिश की वापसी; IMD का ताजा अपडेट

Delhi-NCR Weather 11 Sep 2026 | Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में 11 सितंबर को मौसम…

Last Updated: September 11, 2026 06:31:48 IST

Ganesh Festival 2026: कागज से आकार लेंगे गणपति… 22 फीट होगी ऊंचाई, 700 किलो टिश्यू पेपर का होगा इस्तेमाल

Ganesh Festival 2026: सूरत के वेसू इलाके में इस बार गणेशोत्सव का आयोजन बेहद भव्य…

Last Updated: September 10, 2026 23:15:31 IST

दिल्ली में BRICS समिट, उसी दौरान भारत-अफगानिस्तान T20… मैच टलेगा या नहीं? DDCA ने दिया जवाब

India vs Afghanistan T20: BRICS समिट के दौरान दिल्ली में होने वाले भारत-अफगानिस्तान पहले T20…

Last Updated: September 10, 2026 21:36:40 IST

Nayi Naveli Teaser: यामी गौतम की ‘नई नवेली’ का खौफनाक राज, दुल्हन को बताया डायन; ‘तुंबाड’ जैसी दिखी मिस्ट्री

Nayi Naveli Teaser Out: यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म नई नवेली का टीडर आउट हो…

Last Updated: September 10, 2026 20:47:53 IST

दिल्ली के सर्राफा बाजार में MCD का ताला, 56 दुकानें सील… व्यापारी बोले- करोड़ों का सोना-चांदी अंदर बंद

Delhi MCD  jewellery shops: दिल्ली के चांदनी चौक स्थित कूचा महाजनी में MCD ने गुरुवार…

Last Updated: September 10, 2026 20:41:13 IST