<
Categories: मनोरंजन

Ott New Release: सुरों का छिड़ेगा महासंग्राम , Ott पर रिलीज होगी ये दमदार सीरीज, जारी हुआ पोस्टर

Ott New Release: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आए दिन कोई न कोई सीरीज आती रहती है. ऐसे में एक बार फिर एक सीरीज आने वाली है जिसे देखने के लिए लोग काफी बेताब है. उस सीरीज का पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया है. आइए जानते हैं कब और कहां रिलीज होगी वो सीरीज.

Ott New Release: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर लगातार नए कंटेंट की घोषणा हो रही है और लोगों को हर हफ्ते कुछ ताजा देखने को मिल रहा है. इसी कड़ी में अब एक और दिलचस्प वेबसीरीज चर्चा में आ गई है, जिसका हाल ही में पोस्टर जारी किया गया है. पोस्टर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये सीरीज लोगों के बीच अलग ही माहौल बनाने वाली है. लोग इसे देखकर काफी एक्साइटेड है.

‘लुक्खे’ का पोस्टर आया सामने

हाल ही में Amazon Prime Video ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की घोषणा की थी, जिनमें कई नई सीरीज और फिल्में शामिल हैं. इन्हीं में से एक है ‘लुक्खे’, जिसका नया पोस्टर अब रिली कर दिया गया है. इस पोस्टर में पूरी स्टार कास्ट की झलक देखने को मिलती है, जिससे कहानी के अंदाज का थोड़ा-बहुत अंदेशा भी लगने लगता है.

इस सीरीज में राशि खन्ना मेन रोल निभा रही हैं. उनके साथ पलक तिवारी, लक्षवीर सारण और शिवांकित सिंह परिहार नजर आएंगे. खास बात ये है कि किंग इस सीरीज के जरिए एक्टिंग में डेब्यू कर रहे हैं, जबकि पलक तिवारी भी इस प्रोजेक्ट से अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं.

क्या होगी कहानी?

ये 8 एपिसोड की म्यूजिकल एक्शन-ड्रामा सीरीज है, जिसकी कहानी चंडीगढ़ के बैकग्राउंड पर आधारित है. इसमें रैप कल्चर, कलाकारों की महत्वाकांक्षा और अपराध की दुनिया के बीच का टकराव दिखाया गया है. कहानी में दो रैपर्स- एमसी बदनाम और ओजी एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी ही नहीं, बल्कि कट्टर दुश्मन के रूप में सामने आते हैं.

सीरीज में संगीत, एक्शन और ड्रामा का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा. इसके साथ ही कहानी में प्यार, संघर्ष और सपनों की झलक भी दिखाई देगी. इसकी टैगलाइन ‘रैप और बदला, दोनों लाउड हैं’ इस बात का संकेत देती है कि लोगों को तेज रफ्तार और दमदार कहानी मिलने वाली है.

कब होगी रिलीज?

इस सीरीज का निर्देशन हिमांक गौर ने किया है. वहीं विपुल अमरुतलाल शाह और राजेश बाहल ने इसे प्रोड्यूस किया है. ‘लुक्खे’ का निर्माण ऑप्टिमिस्टिक्स एंटरटेनमेंट और व्हाइट गोरिल्ला एलएलपी के बैनर तले हुआ है. ये सीरीज 8 मई को Amazon Prime Video पर रिलीज की जाएगी.

Sanskriti jaipuria

Recent Posts

ई-चालान का भुगतान न करने वालों पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, वाहनों को जब्त करने का दिया आदेश; 23,000 करोड़ रुपये से अधिक के यातायात जुर्माने लंबित

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लंबित यातायात जुर्माने की वसूली करने…

Last Updated: October 1, 2026 20:40:23 IST

Maharashtra News: रायगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा! पिकनिक पर आये स्कूल के 8 बच्चों की डूबने से हुई मौत, जानें पूरा मामला

रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…

Last Updated: October 1, 2026 20:10:31 IST

बैटरी केज के अंदर: 21 पोल्ट्री इकाइयों की जांच में व्यापक चोटें सामने आईं

हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की 21 लेयर-हेन पोल्ट्री इकाइयों की एक जांच में…

Last Updated: October 1, 2026 20:07:57 IST

गणेशोत्सव बना जीवनदान का उत्सव: एक लाख से अधिक भक्तों ने लिया अंगदान का संदेश

गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…

Last Updated: October 1, 2026 18:37:26 IST

बाली में शूटिंग के दौरान नुसरत भरूचा के साथ हादसा, अस्पताल में भर्ती होने की खबर से फैंस परेशान

Nushrratt Bharuccha: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों इंडोनेशिया के बाली में एक प्रोजेक्ट की…

Last Updated: October 1, 2026 18:27:13 IST