Live TV
Search
Home > क्रिकेट > जब स्टार क्रिकेटर पर लगा मैच फिक्सिंग का आरोप, BCCI ने लगाया 5 साल का बैन, आज 1400 करोड़ की संपत्ति का मालिक

जब स्टार क्रिकेटर पर लगा मैच फिक्सिंग का आरोप, BCCI ने लगाया 5 साल का बैन, आज 1400 करोड़ की संपत्ति का मालिक

Ajay Jadeja Career: पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा का शानदार करियर 2000 में सामने आए मैच फिक्सिंग विवाद के बाद अचानक पटरी से उतर गया. इस विवाद ने विश्व क्रिकेट को झकझोर कर रख दिया था. आइए जानते हैं क्या हुआ था.

Written By:
Edited By: Gaurav Verma
Last Updated: 2026-05-02 13:50:38

Mobile Ads 1x1

Ajay Jadeja Career: पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा का शानदार करियर 2000 में सामने आए मैच फिक्सिंग विवाद के बाद अचानक पटरी से उतर गया. इस विवाद ने विश्व क्रिकेट को झकझोर कर रख दिया था. यह मामला तब सामने आया जब दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान हैंसी क्रोनिए पर लगे आरोपों के बाद क्रिकेट में भ्रष्टाचार की व्यापक जांच शुरू हुई. इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी कई भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ जांच शुरू की.

उसी वर्ष बीसीसीआई ने मैच फिक्सिंग मामले में कथित संलिप्तता के चलते अजय जडेजा पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया. इस फैसले ने उनके इंटरनेशनल क्रिकेट करियर को लगभग समाप्त कर दिया, जबकि वह अपने करियर के शिखर पर माने जाते थे. जडेजा ने लगातार खुद को निर्दोष बताया और इस प्रतिबंध को अदालत में चुनौती दी. साल 2003 में दिल्ली हाई कोर्ट ने बीसीसीआई की अनुशासनात्मक प्रक्रिया में कानूनी खामियां बताते हुए यह प्रतिबंध रद्द कर दिया.

1996 विश्व कप में खेली थी बेहतरीन पारी

हालांकि प्रतिबंध हटने के बाद भी जडेजा भारतीय टीम में वापसी नहीं कर सके, क्योंकि तब तक टीम में नई पीढ़ी के खिलाड़ी अपनी जगह बना चुके थे. आक्रामक बल्लेबाजी, बेहतरीन फील्डिंग और 1996 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ यादगार पारी के लिए मशहूर जडेजा आज भी भारतीय क्रिकेट के उन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में गिने जाते हैं, जिनका करियर विवादों की भेंट चढ़ गया. क्रिकेट से दूरी बनाने के बाद जडेजा ने कमेंट्री, प्रसारण और मेंटरिंग की दुनिया में कदम रखा. 

ये भी पढ़ें:-वैभव सूर्यवंशी को आंख दिखाना पड़ा भारी, बोर्ड ने दिया झटका, मुश्किल में तेज गेंदबाज

कितनी है नेटवर्थ?

अजय जडेजा की कुल संपत्ति का अनुमान करीब 1,450 करोड़ रुपये लगाया जाता है. उनकी कमाई सिर्फ क्रिकेट से नहीं, बल्कि कमेंट्री, विज्ञापनों, निजी निवेश और पारिवारिक शाही संपत्ति से भी होती है. इसी वजह से वह भारत के सबसे संपन्न पूर्व क्रिकेटरों में गिने जाते हैं. उन्हें जामनगर के जाम साहब शत्रुशाल्यसिंहजी ने अपना उत्तराधिकारी भी घोषित किया है.  

Tags:

MORE NEWS