इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन का मानना है कि आईपीएल 2026 में खराब शुरुआत के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स एक बार फिर ब्रेंडन मैकुलम को मुख्य कोच बना सकती है. केकेआर का इस सीजन में अब तक प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है.
मैकुलम को फ्लेमिंग पर पूरा भरोसा.
नई दिल्ली. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन का मानना है कि आईपीएल 2026 में खराब शुरुआत के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स एक बार फिर ब्रेंडन मैकुलम को हेड कोच बना सकती है. केकेआर का इस सीजन में अब तक प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. टीम अपने पहले छह मैचों में एक भी जीत हासिल नहीं कर सकी है. उसका इकलौता अंक पंजाब किंग्स के खिलाफ घरेलू मैच बारिश के कारण रद्द होने से मिला. तीन बार की चैंपियन टीम इस समय अंक तालिका में सबसे नीचे है. उसके खाते में पांच हार और एक बेनतीजा मुकाबला है.
लगातार खराब प्रदर्शन के कारण कप्तान अजिंक्य रहाणे और मुख्य कोच अभिषेक नायर पर दबाव बढ़ता जा रहा है. पीटरसन का मानना है कि अगर टीम का प्रदर्शन ऐसा ही रहा, तो फ्रेंचाइजी अगले सीजन में मैकुलम को वापस ला सकती है. केविन पीटरसन ने यह बात अपने एक्स अकाउंट के जरिए कही. फिलहाल मैकुलम इंग्लैंड मेंस क्रिकेट टीम के मुख्य कोच हैं और उनका अनुबंध 2027 तक इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के साथ है.
हालांकि मैकुलम फिलहाल इंग्लैंड टीम के साथ जुड़े हुए हैं, लेकिन पीटरसन को लगता है कि अगर केकेआर की हालत नहीं सुधरी, तो फ्रेंचाइजी उन्हें वापस लाने की कोशिश कर सकती है. केकेआर को शुक्रवार को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद टीम लगातार छह मैचों तक जीत से दूर रही. हालांकि कप्तान अजिंक्य रहाणे अब भी उम्मीद नहीं छोड़ रहे हैं.
रहाणे ने मैच के बाद कहा, “हम एक समय में एक मैच के बारे में सोच रहे हैं. लगातार हारना मुश्किल होता है, लेकिन हर खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश कर रहा है. कोई भी हारना नहीं चाहता, सभी जीतना चाहते हैं, लेकिन खेल का यही हिस्सा है. सबसे जरूरी बात है सकारात्मक बने रहना.” उन्होंने कहा कि अब टीम को खुलकर खेलना होगा, क्योंकि उसके पास खोने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है. केकेआर कप्तान ने यह भी बताया कि हर मैच के बाद टीम अपने प्रदर्शन की समीक्षा करती है. हर मुकाबले के बाद हम बैठकर चर्चा करते हैं कि कहां गलती हुई और किन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है. जब आप लगातार हारते हैं, तो टीम संयोजन और कमजोरियों के बारे में ज्यादा सोचते हैं. इसलिए इस तरह की चर्चा लगातार होती रहती है.”
महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. नांदेड़…
Agra Wife Murder Case: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी…
अलवर की 28 वर्षीय एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके इंस्टाग्राम मित्र अभिषेक…
Nashik Central Jail Viral Video: नासिक रोड सेंट्रल जेल के अंदर कथित तौर पर ड्रग्स…
Samsung Product Review: 4 साल पहले खरीदा 3 लाख का सैमसंग फ्रिज खराब हुआ, तो…
बेगूसराय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया…