<
Categories: क्रिकेट

SRH vs CSK Predicted Playing XI: धोनी बाहर, गायकवाड़ ‘फ्लॉप’… क्या येलो आर्मी झेल पाएगी प्रफुल्ल-साकिब का कहर? ये है दोनों टीमों की स्ट्रांग प्लेइंग 11!

SRH vs CSK Predicted Playing XI: हैदराबाद के युवा गेंदबाजों प्रफुल्ल और साकिब के सामने होगी चेन्नई की चुनौती. जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI, चोट अपडेट और मैच से जुड़ी खास बातें.

SRH vs CSK predicted playing XI: आज 18 अप्रैल, शनिवार को जब हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीमें आमने-सामने होंगी, तो एक बार फिर सबकी निगाहें हैदराबाद की युवा तेज गेंदबाज जोड़ी प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन पर टिकी होंगी. आईपीएल 2026 के इस रोमांचक मुकाबले में इन दोनों युवाओं के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है.

हैदराबाद के स्पीड स्टार्स का जलवा

विदर्भ के 24 वर्षीय तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कहर बरपाया था. उन्होंने पहले ही ओवर में लय पकड़ी और राजस्थान के टॉप ऑर्डर जैसे वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुआन-ड्रे प्रिटोरियस को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया. कप्तान रियान पराग का बड़ा विकेट लेकर उन्होंने 4/34 के शानदार आंकड़ों के साथ मैच खत्म किया.

प्रफुल्ल का बखूबी साथ निभाया बिहार के 21 वर्षीय साकिब हुसैन ने. साकिब ने मिडिल ओवर्स में अपनी चतुराई भरी विविधताओं से राजस्थान के बल्लेबाजों को खूब छकाया और 4 विकेट चटकाए. इन दोनों की घातक गेंदबाजी की बदौलत ही राजस्थान की टीम 216 रनों का पीछा करते हुए महज 159 पर ढेर हो गई थी.

चेन्नई की चिंता: गायकवाड़ की फॉर्म और चोटिल खिलाड़ी

सनराइजर्स की नजरें अब चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर होंगी, जिनका बल्ला इस सीजन अब तक खामोश रहा है. 5 पारियों में उनका बेस्ट स्कोर सिर्फ 28 रन है. हालांकि, सीएसके के लिए राहत की बात संजू सैमसन की फॉर्म है. संजू ने दिल्ली के खिलाफ नाबाद शतक और कोलकाता के खिलाफ 48 रनों की पारी खेलकर अपनी लय हासिल कर ली है. गायकवाड़ की खराब फॉर्म को देखते हुए चेन्नई उन्हें मिडिल ऑर्डर में भेजकर युवा आयुष म्हात्रे को प्रमोट करने पर विचार कर सकती है, जिन्होंने पिछली 4 पारियों में दो अर्धशतक जड़े हैं।

मुश्किलें कम नहीं हैं

पांच बार की चैंपियन चेन्नई अभी भी एमएस धोनी के बिना खेल रही है (उनके मुंबई वाले अगले मैच में फिट होने की उम्मीद है). बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद चोट (क्वाड्रिसेप्स इंजरी) के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. नाथन एलिस पहले से ही बाहर हैं। ऐसे में मुकेश चौधरी या रामकृष्ण घोष को टीम में जगह मिल सकती है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मैट हेनरी/मुकेश चौधरी.

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh
Tags: IPL 2026

Recent Posts

संविधान पे चर्चा 4.0 में पारुल विश्वविद्यालय में विधिज्ञों ने संविधान पर की परिचर्चा

वडोदरा (गुजरात) [भारत], 1 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय में अपने अनुठे कानून सम्बन्धित कॉन्क्लेव संविधान पे…

Last Updated: October 1, 2026 18:07:29 IST

Odisha News: मास्क पहनकर फ्लैट में घुसा दरिंदा, बंदूक की नोक पर महिला के साथ की हैवानियत, FIR दर्ज

भुवनेश्वर में एक अजनबी महिला के अपार्टमेंट में जबरदस्ती घुस गया और उसने बंदूक की…

Last Updated: October 1, 2026 18:00:21 IST

‘वो मेरी शादी…’ लड़की की मर्जी के खिलाफ अधेड़ से तय की सगाई, तो थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत

UP Crime: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 1, 2026 17:53:27 IST

पारूल विश्वविद्यालय ने वर्बल ड्युएल 2026 राज्य स्तरीय अंतर-विश्वविद्यालय चर्चा का आयोजन किया

वडोदरा (गुजरात) [भारत], 30 सितंबर: पारूल विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर डेवलपमेंट अँड कम्युनिकेशन (सीडैक) द्वारा…

Last Updated: October 1, 2026 17:52:21 IST

Bihar News: गया पितृपक्ष मेले में ड्यूटी टाइम पर पुलिसकर्मी ने बनाई रील, प्रशासन हुआ सख्त, हो सकती है गंभीर कार्रवाई

गया पितृ पक्ष मेले में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात बिहार पुलिस की कांस्टेबल साक्षी अग्रवाल…

Last Updated: October 1, 2026 17:37:41 IST

Invertis University HackBhoomi 2.0 में 1,400 Students, 100 Teams SIH के लिए Nominated

नई दिल्ली,30 सितंबर: किसी idea को solution में बदलने के लिए सिर्फ सोच काफी नहीं…

Last Updated: October 1, 2026 17:37:31 IST