<
Categories: क्रिकेट

ऋतुराज गायकवाड़ ने CSK के लिए पूरे किए 100 छक्के, MS धोनी, सुरेश रैना से कितना पीछे? देखें आंकड़ें

CSK vs GT: सीएसके की ओर से बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली.

Ruturaj Gaikwad Completes 100 Sixes: आईपीएल 2026 का 37वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस (CSK vs GT) के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में सीएसके की ओर से बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में रुतुराज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपने 100 आईपीएल छक्के पूरे कर लिए.

रुतुराज पारी के 15 ओवर खत्म होने तक 48 गेंदों में 48 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे. अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाए. यही तीन छक्के उनके लिए ऐतिहासिक साबित हुए, क्योंकि इसके साथ ही वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल इतिहास में 100 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले सिर्फ चौथे बल्लेबाज बन गए.

इससे पहले किस किस ने जड़े 100 छक्के

उनसे पहले यह उपलब्धि केवल महेंद्र सिंह धोनी (234 छक्के), सुरेश रैना (180) और शिवम दुबे (105) ने हासिल की थी. इस खास सूची में शामिल होकर रुतुराज ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह अब चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे भरोसेमंद और प्रभावशाली बल्लेबाजों में शामिल हो चुके हैं. गुजरात टाइटंस के खिलाफ यह मुकाबला रुतुराज का चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 79वां आईपीएल मैच है. केवल 79 मैचों में 100 छक्के पूरे करना उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी और निरंतरता को दर्शाता है.

बड़े मैच के खिलाड़ी है गायकवाड़

खास बात यह है कि रुतुराज ने अपने करियर की शुरुआत एक तकनीकी बल्लेबाज के रूप में की थी, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने अपने खेल में आक्रामकता का शानदार मिश्रण जोड़ा है. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि कप्तानी संभालने के बाद रुतुराज ने जिम्मेदारी के साथ टीम को आगे बढ़ाया है. उनके प्रदर्शन से साफ है कि वह आने वाले वर्षों में टीम के सबसे बड़े मैच विजेता साबित हो सकते है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar
Tags: IPL 2026

Recent Posts

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST