<
Categories: क्रिकेट

LSG vs KKR Weather: लखनऊ में आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज और क्या कहती है पिच? मैच से पहले जान लीजिए हर जरूरी बात

LSG vs KKR Weather: लखनऊ की भीषण गर्मी के बीच इकाना में LSG और KKR की भिड़ंत आज. जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज और क्या पिच की उछाल फिर बनेगी बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती?

IPL 2026 अब अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है और आज लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में एक बेहद अहम मुकाबला होने जा रहा है. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा. दोनों ही टीमें फिलहाल अंक तालिका में काफी नीचे हैं, इसलिए टूर्नामेंट में बने रहने के लिए दोनों के लिए ही यह ‘करो या मरो’ जैसा मैच है.

इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

इस सीजन में इकाना की पिच चर्चा का विषय बनी हुई है. लखनऊ के कोच जस्टिन लैंगर ने तो इसकी तुलना ऑस्ट्रेलिया के वाका (WACA) मैदान से कर दी है, जो अपनी रफ्तार और उछाल के लिए जाना जाता है. आमतौर पर भारत की पिचें धीमी होती हैं, लेकिन यहाँ की काली मिट्टी वाली पिच पर अच्छा बाउंस और कैरी मिल रहा है. दिलचस्प बात यह है कि इसी उछाल ने खुद लखनऊ के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है. तेज गेंदबाजों को मदद मिलने के बावजूद, दोपहर की तेज गर्मी के कारण खेल के बीच के ओवरों (8-15 ओवर) में पिच सूखी हो जाती है, जिससे स्पिनर्स को टर्न और ग्रिप मिलने की उम्मीद है. इस बड़े मैदान पर 170-185 का स्कोर चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है. अगर कोई टीम 190 पार कर लेती है, तो वह जीत के करीब हो सकती है. हालांकि इस बार आईपीएल में कोई भी लक्ष्य सुरक्षित नहीं लग रहा, खासकर कल (25 अप्रैल) के दो बड़े चेज़ के बाद.

कैसा रहेगा मौसम?

लखनऊ में इन दिनों भीषण लू चल रही है। 26 अप्रैल के मौसम का हाल कुछ ऐसा है. दिन का पारा 42 डिग्री सेल्सियस के करीब है और उत्तर-पश्चिम से गर्म हवाएं चल रही हैं. शाम को भी गर्मी बरकरार रहेगी, देर रात तक तापमान गिरकर 27 डिग्री तक आने की उम्मीद है. बारिश की कोई संभावना नहीं है. हालांकि, गर्मी के बावजूद दूसरी पारी में ओस गिर सकती है, जिससे गेंद स्किड होगी और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को थोड़ा फायदा मिल सकता है.

मैच प्रेडिक्शन: कौन जीतेगा?

लखनऊ के पास होम एडवांटेज और बेहतर रिकॉर्ड तो है, लेकिन उनकी सबसे बड़ी समस्या खुद उनकी अपनी पिच है. इकाना की उछाल भरी पिचों पर तालमेल न बिठा पाने की वजह से वे यहाँ लगातार तीन मैच हार चुके हैं. वहीं दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की है और उनके हौसले बुलंद हैं। आज के मैच का फैसला वही गेंदबाज करेंगे जो पिच की अतिरिक्त उछाल का सही इस्तेमाल कर पाएंगे.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh
Tags: IPL 2026

Recent Posts

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST