Live TV
Search
Home > क्रिकेट > Delhi Weather Forecast Today DC vs KKR: क्या दिल्ली में बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Delhi Weather Forecast Today DC vs KKR: क्या दिल्ली में बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Delhi Weather Forecast Today DC vs KKR: दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर के बीच आज महामुकाबला है. क्या दिल्ली की बारिश बिगाड़ेगी प्लेऑफ का खेल? जानिए अरुण जेटली स्टेडियम की लेटेस्ट वेदर रिपोर्ट.

Written By:
Last Updated: May 8, 2026 16:58:42 IST

Mobile Ads 1x1

Delhi Weather Forecast Today DC vs KKR: दिल्ली कैपिटल्स के लिए अब आईपीएल 2026 का हर मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा हो गया है. टूर्नामेंट के बाकी बचे मैचों में दिल्ली अब एक भी गलती करने की गुंजाइश नहीं रख सकती. शुक्रवार, 8 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अक्षर पटेल की सेना का सामना फॉर्म में लौट चुकी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होने जा रहा है. इस सीजन में अब तक कई मैचों में बारिश ने खलल डाला है, ऐसे में फैंस और दोनों टीमों की नजरें दिल्ली के मौसम पर टिकी हैं. अगर बारिश की वजह से मैच धुलता है, तो दोनों ही टीमों की प्लेऑफ की उम्मीदों को करारा झटका लगेगा.

क्या दिल्ली में खलल डालेगी बारिश?

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. आसमान साफ रहने की उम्मीद है और क्लाउड कवर सिर्फ 9% बताया जा रहा है. सबसे राहत की बात यह है कि बारिश की संभावना केवल 1% है, जिसका मतलब है कि फैंस को पूरे 40 ओवर का रोमांच देखने को मिल सकता है. हालांकि, पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ हल्की बूंदाबांदी जरूर हुई थी, लेकिन वह इतनी तेज नहीं थी कि खेल को रोकना पड़े.

पॉइंट्स टेबल का क्या है हाल?

दिल्ली और कोलकाता के बीच होने वाला यह मुकाबला पॉइंट्स टेबल की 7वें और 8वें नंबर की टीमों की जंग है. दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स और आरसीबी के खिलाफ मिली लगातार हार के बाद राजस्थान रॉयल्स को उनके घर में हराकर वापसी की कोशिश की थी. लेकिन, पिछले घरेलू मैच में सीएसके से मिली हार ने उनकी मुश्किल बढ़ा दी है। यह दिल्ली की इस सीजन की छठी हार थी.

दूसरी ओर, केकेआर की कहानी किसी फिल्मी कमबैक से कम नहीं रही है. तीन बार की चैंपियन कोलकाता ने अपने शुरुआती सात में से छह मैच गंवा दिए थे (पंजाब के खिलाफ एक मैच बारिश में धुला था). लेकिन इसके बाद केकेआर ने जबरदस्त लय पकड़ी और राजस्थान रॉयल्स, लखनऊ सुपर जाइंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद को लगातार धूल चटाई. पांच हार के साथ केकेआर भी इस समय मझधार में खड़ी है और प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए उसे यह जीत हर हाल में चाहिए.

MORE NEWS