IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB के खिलाफ रोमांचक जीत के बाद भावुक हुए ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर को लेकर कह दी बड़ी बात. जानें आखिर क्या था वो पूरा वाकया.
RCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स (DC) के मिडिल ऑर्डर की जान, डेविड मिलर ने आज, शनिवार (18 अप्रैल) को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में शानदार पारी खेली और उनपर लगे पुराने दाग को भी धो डाला, मिलर की आतिशी पारी की बदौलत DC ने डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) पर छह विकेट से शानदार जीत दर्ज की.
दिल्ली को आखिरी ओवर में 15 रनों की दरकार थी तब स्ट्राइक पर थे डेविड मिलर और नॉन स्ट्राइक पर थे ट्रिस्टन स्टब्स. 20वां ओवर डालने आते हैं RCB के घातक गेंदबाज रोमारियो शेफर्ड, पहली गेंद पर डेविड मिलर लेते हैं एक रन, इसके बाद दुसरी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स एक रन जोड़ते हैं. अब एक बार फिर से स्ट्राइक पर डेविड मिलर होते हैं, ‘आर या पार’ करने की सोच के साथ और तीसरी गेंद पर स्टेडियम के बाहर छक्का जड़ देते हैं, चौथी गेंद पर एक बार फिर से छक्का जड़ते हैं. अब दिल्ली को आखिरी गेंद पर एक रन की दरकार थी और डेविड इस कसर को चौक्के के साथ पूरा कर देते हैं.
यह जीत मिलर के लिए व्यक्तिगत तौर पर भी बहुत बड़ी थी. कुछ ही समय पहले, गुजरात टाइटन्स के खिलाफ दिल्ली में उन्होंने टीम को जीत के करीब ला खड़ा किया था, लेकिन आखिरी दो गेंदों पर दो रन नहीं बना पाए थे. उस मैच में उन्होंने आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर सिंगल लेने से भी मना कर दिया था, जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था.
मैच के बाद 22 रनों पर नाबाद रहने वाले मिलर ने अपनी भावनाओं को साझा करते हुए कहा, पिछले कुछ मैचों की नाकामी से मैं काफी निराश था। इसलिए आज दोबारा उसी स्थिति में खुद को पाकर और टीम को जीत दिलाकर बहुत सुकून मिला है। सच कहूं तो, जब तक आप कोई अगला मैच नहीं जीत जाते, पुरानी हार आपके दिमाग के किसी कोने में घूमती रहती है। ब्रेक के दौरान मैंने अपनी कमियों पर काम किया और बस वर्तमान में रहने की कोशिश की। आज मेरी पहली छह गेंदों पर RCB ने कमाल की गेंदबाजी की छह सटीक यॉर्कर, मुझे लय नहीं मिल रही थी लेकिन खुशी है कि आखिरी छह गेंदों में सब सही रहा.’
इस जीत की नींव केएल राहुल ने रखी थी. शुरुआती 10 ओवरों में जब टीम ने तीन विकेट जल्दी गंवा दिए थे, तब राहुल ने बेहतरीन अर्धशतक जड़कर सारा दबाव अपने ऊपर ले लिया. राहुल के बाद ट्रिस्टन स्टब्स ने मोर्चा संभाला. उन्होंने स्ट्राइक रोटेट की और बीच-बीच में बाउंड्री लगाकर रन गति को बनाए रखा. हालांकि, RCB के तेज गेंदबाजों की सटीक यॉर्कर के सामने एक समय ऐसा लग रहा था कि शायद स्टब्स अकेले मैच न निकाल पाएं लेकिन मिलर के अनुभव और धैर्य ने सारा खेल बदल दिया खासकर तब जब उन्होंने आखिरी ओवर में पार्ट-टाइमर रोमारियो शेफर्ड को निशाने पर लिया.
मिलर ने स्टब्स के साथ अपनी बॉन्डिंग पर बात करते हुए कहा, ‘स्टब्स के साथ फिनिश करना हमेशा अच्छा लगता है. मैच के बाद उसने मुझे थैंक्यू कहा और बोला कि ‘भाई, आपने मुझे बचा लिया’. लेकिन मुझे लगता है कि उसने शानदार बल्लेबाजी की, पारी को संभाला और शांत रहा. जब मैं क्रीज पर आया तो मुझे आक्रामक रुख अपनाना ही था. आज काम पूरा हुआ और अच्छा लग रहा है. हाँ, लगता है पुराने डर अब खत्म हो गए हैं. क्रिकेट में अच्छा और बुरा वक्त आता-जाता रहता है, बस आज जीत दिलाने की खुशी सबसे ऊपर है.’
National level performance के बाद MBA Student Prem Kumar Shreshtha को Global Championship में compete…
महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. नांदेड़…
Agra Wife Murder Case: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी…
अलवर की 28 वर्षीय एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके इंस्टाग्राम मित्र अभिषेक…
Nashik Central Jail Viral Video: नासिक रोड सेंट्रल जेल के अंदर कथित तौर पर ड्रग्स…
Samsung Product Review: 4 साल पहले खरीदा 3 लाख का सैमसंग फ्रिज खराब हुआ, तो…