<
Categories: देश

‘महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली हर रुकावट को करेंगे खत्म’, पीएम मोदी ने देश को दिया बड़ा संदेश

PM Modi on Women Reservation: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित नहीं होने पर देश को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं देश की हर नारी को विश्वास दिलाता हूं कि हम महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली हर रुकावट को खत्म करेंगे.

PM Modi Address to Nation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (18 अप्रैल, 2026) को लोकसभा में महिला आरक्षण बिल के पास न हो पाने को महिलाओं के लिए एक झटका बताया और इसे पास न करवा पाने के लिए माफ़ी मांगी. पीएम मोदी देश को तब संबोधित कर रहे थे, जब संविधान (131वां संशोधन) बिल, 2026 विपक्ष के एकजुट विरोध के चलते लोकसभा में पास नहीं हो पाया था.

देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विपक्षी पार्टियों जैसे कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी और समाजवादी पार्टी की आलोचना की और उन पर महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने वाले इस कदम को रोकने का आरोप लगाया.

समय की मांग थी नारी शक्ति वंदन संशोधन – पीएम मोदी

पीएम मोदी ने इस संबोधन के दौरान कहा कि नारी शक्ति वंदन संशोधन समय की मांग थी. इसका मकसद देश भर के सभी राज्यों को, चाहे वे बड़े हों या छोटे, समान रूप से मजबूत करना और संतुलित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना था. यह हर राज्य की आवाज़ को बुलंद करने का एक ईमानदार प्रयास था. लेकिन संसद में कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने इस प्रयास को नाकाम कर दिया. इन पार्टियों ने लगातार महिला आरक्षण का विरोध किया है और इसे लागू होने से रोकने के लिए बार-बार अड़चनें खड़ी की हैं.

PM Modi Address to the Nation: पीएम के निशाने पर विपक्ष, कहा- कांग्रेस ने इतिहास रचने का मौका खो दिया

क्या फिर से आएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम?

देश के नाम संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मैं देश की हर नारी को विश्वास दिलाता हूं कि हम महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली हर रुकावट को खत्म करेंगे. इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं. क्या एनडीए सरकार इस अधिनियम में संशोधन कर इसे फिर से संसद में पेश करेगी. आज के पीएम मोदी के संबोधन से एक बात तो स्पष्ट हो गई है कि ये मुद्दा इतनी आसानी से जाने वाला नहीं हैं. पीएम मोदी के कार्यकाल में पहली बार ऐसा हुआ है कि कोई बिल पारित नहीं हो पाया है. ऐसे में बीजेपी नीत एनडीए सरकार इस बिल को हर हाल में पारित करवाएगी. चाहे इसके लिए कुछ भी करना पड़े. अब इस अधिनियम को कानून का अमलीजामा पहनाने के लिए एनडीए सरकार क्या कदम उठाएगी. ये तो आने वाले वक्त में पता चलेगा.

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित, यहां पढ़ें- 10 बड़ी बातें

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST