भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या एक बार फिर चर्चा में बने हुए हैं. इस बार वजह उनका आईपीएल में प्रदर्शन नहीं बल्कि नया फ्लैट खरीदना है. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर खबर है कि उन्होंने मुंबई में एक लग्जरी सी-फेसिंग अपार्टमेंट खरीदा है जहां वह अपनी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा के साथ शिफ्ट होने वाले हैं. हालांकि, इन दावों की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से ऐसी कुछ खबरें सामने आई हैं. हाल में हार्दिक ने एक फेरारी कार भी खरीदी थी.
सोशल मीडिया पर वायरल रिपोर्ट्स के अनुसार पांड्या ने मुंबई के पॉश वर्ली इलाके में करीब 21.45 करोड़ रुपये का एक शानदार फ्लैट खरीदा है. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि भारतीय ऑलराउंडर इस नए घर में महिका शर्मा के साथ रहेंगे, जो आईपीएल में अक्सर उन्हें सपोर्ट करती नजर आती है. हालांकि, इन खबरों के बावजूद न तो हार्दिक पांड्या और न ही उनकी मैनेजमेंट टीम ने इस कथित प्रॉपर्टी खरीद को लेकर कोई बयान जारी किया है. फिलहाल ये खबरें केवल सोशल मीडिया अफवाहों पर आधारित नजर आती हैं.
30 करोड़ के फ्लैट में रहते हैं हार्दिक पांड्या
मौजूदा समय में हार्दिक पांड्या मुंबई के खार वेस्ट स्थित रुस्तमजी पारामाउंट में अपने आलीशान 8-BHK अपार्टमेंट में रहते हैं. इस लग्जरी प्रॉपर्टी की अनुमानित कीमत लगभग 30 करोड़ रुपये बताई जाती है और वह यहां पर लंबे समय से रह रहे हैं. हालांकि, फिलहाल हार्दिक पांड्या खराब दौर से गुजर रहे है. IPL 2026 में उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है और टीम ने शुरुआती 8 में से 6 मुकाबले गंवाए हैं. इस खराब प्रदर्शन के चलते टीम पर प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने का दबाव बढ़ गया है.
मुंबई की टीम टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो चुकी है
वहीं, महिका शर्मा के साथ उनके रिश्ते के बारे में सभी को पता है. दोनों कब शादी करेंगे इसकी जानकारी तो फिलहाल नहीं है. लेकिन दोनों एक साथ ही हमेशा नजर आते हैं. फिलहाल, पांड्या का पूरा ध्यान मुंबई इंडियंस की स्थिति सुधारने पर होगा. हालांकि, मुंबई इंडियंस तो अब लगभग टूर्नामेंट से बाहर ही हो चुकी है. सभी मैच जीतने के बावजूद वे सिर्फ 14 अंक तक ही पहुंच पाएंगे.