Live TV
Search
Home > बिज़नेस > क्या खतरे में है दुनिया के बड़े अरबपति की कुर्सी? Nvidia CEO Jensen Huang की बढ़ी मुश्किलें

क्या खतरे में है दुनिया के बड़े अरबपति की कुर्सी? Nvidia CEO Jensen Huang की बढ़ी मुश्किलें

Nvidia CEO Jensen Huang पर विदेशी खुफिया एजेंसी से जुड़े मामले की जांच शुरू हुई है. बोर्ड ने फिलहाल उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया है.

Written By:
Published: November 9, 2026 09:02:24 IST
Last Updated: November 9, 2026 09:02:24 IST

Mobile Ads 1x1

Nvidia CEO News:  दुनिया की दिग्गज चिप निर्माता कंपनी Nvidia के CEO और को-फाउंडर Jensen Huang इन दिनों गंभीर विवादों में घिर गए हैं. कंपनी के बोर्ड ने 8 नवंबर को उन रिपोर्ट्स की जांच के लिए स्वतंत्र जांच शुरू करने का ऐलान किया, जिनमें दावा किया गया है कि एक विदेशी खुफिया एजेंसी ने हुआंग को निशाना बनाया था. इस मामले में सिंगापुर की चिप कंपनी Megaspeed की एक पूर्व अधिकारी के साथ उनके संबंधों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. हालांकि, Nvidia ने साफ किया है कि Jensen Huang बिना किसी रुकावट के कंपनी के CEO बने रहेंगे. कंपनी को उम्मीद नहीं है कि इस घटनाक्रम से उसके कारोबार की रफ्तार प्रभावित होगी.

Nvidia के बोर्ड ने क्या फैसला लिया?

Nvidia के बोर्ड ने 8 नवंबर को स्वतंत्र जांच शुरू करने की पुष्टि की. इस जांच की निगरानी स्वतंत्र निदेशकों की एक समिति करेगी, जिसे बाहरी कानूनी सलाहकारों की मदद मिलेगी. कंपनी के मुताबिक, फिलहाल ऐसा मानने का कोई कारण नहीं है कि अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा या Nvidia की गोपनीय कारोबारी जानकारी से समझौता हुआ है.

बोर्ड ने Jensen Huang के सहयोग का भरोसा जताया है. हुआंग ने भी जांच में पूरा सहयोग देने की बात कही है. कंपनी ने उनके नेतृत्व और मैनेजमेंट टीम पर भरोसा जताया है.

Jensen Huang ने कर्मचारियों को ईमेल में क्या कहा?

8 नवंबर को कर्मचारियों को भेजे गए ईमेल में Jensen Huang ने अपनी पत्नी के प्रति बेवफाई स्वीकार की और परिवार तथा सहकर्मियों से माफी मांगी. उन्होंने कहा कि वह स्वतंत्र जांच में पूरा सहयोग करेंगे.

Fox News ने इस मामले में महिला की पहचान Alice Huang के रूप में बताई है, जो सिंगापुर की कंपनी Megaspeed की पूर्व अधिकारी रह चुकी हैं. वहीं, The New York Times की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी प्रशासन के नीति-निर्माताओं के बीच प्रसारित एक मेमो में दावा किया गया कि चीन की Ministry of State Security ने उन्हें भर्ती किया था. Nvidia ने शुरुआत में इन आरोपों को बेबुनियाद बताया था.

Megaspeed कंपनी क्यों है जांच के केंद्र में?

Megaspeed Nvidia की चिप वाले एडवांस्ड कंप्यूटिंग उपकरण खरीदती थी. इस कंपनी के कारोबार पर तब सवाल उठे, जब 2024 में अमेरिकी वाणिज्य विभाग के एक अधिकारी ने मलेशिया के डेटा सेंटर का दौरा किया. वहां कुछ उपकरण बॉक्स में पैक मिले थे. अमेरिकी अधिकारियों को आशंका थी कि कुछ चिप्स निर्यात नियंत्रण नियमों का उल्लंघन कर चीन भेजे गए हो सकते हैं. हालांकि, Nvidia ने अपनी आंतरिक जांच में चिप्स की ऐसी किसी डायवर्जन गतिविधि का सबूत मिलने से इनकार किया था.

अब जांच में यह पता लगाने की कोशिश होगी कि Jensen Huang और Megaspeed की पूर्व अधिकारी के बीच कौन-सी जानकारियां साझा हुईं. साथ ही, क्या इस संबंध का कंपनी के कारोबारी फैसलों या Megaspeed को लेकर किसी निर्णय पर प्रभाव पड़ा था.

क्या Nvidia का बोर्ड Jensen Huang को CEO पद से हटा सकता है?

कंपनी का बोर्ड लागू कानूनों और कॉरपोरेट नियमों के तहत Jensen Huang को CEO पद से हटा सकता है. Nvidia का को-फाउंडर होना उन्हें इस पद पर बने रहने की कानूनी गारंटी नहीं देता.

अगर जांच में गोपनीय जानकारी साझा करने, कंपनी की नीतियों के उल्लंघन या कारोबारी फैसलों को प्रभावित करने के सबूत मिलते हैं, तो बोर्ड उनसे इस्तीफा मांग सकता है या उन्हें पद से हटा सकता है. हालांकि, फिलहाल बोर्ड ने उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया है.

हुआंग ने 1993 में Nvidia की स्थापना की थी और कंपनी को ग्राफिक्स चिप निर्माता से AI कंप्यूटिंग की दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल करने में अहम भूमिका निभाई है. Bloomberg के मुताबिक, कंपनी ने सार्वजनिक रूप से किसी उत्तराधिकारी का नाम भी घोषित नहीं किया है.

कितनी है Jensen Huang की नेटवर्थ?

8 नवंबर 2026 तक Forbes ने Jensen Huang की कुल संपत्ति 162.2 अरब डॉलर आंकी थी. इस आधार पर वह दुनिया के आठवें सबसे अमीर व्यक्ति थे. वहीं, Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक उनकी संपत्ति 155 अरब डॉलर थी और वह दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति थे. उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा Nvidia के शेयरों से जुड़ा है.

यह भी पढ़ें:  Noel Tata का Voltas से विदाई का ऐलान, 70 साल की उम्र में छोड़ेंगे चेयरमैन पद, Sunil D’Souza को मिलेगी कंपनी की कमान 

MORE NEWS