<
Categories: क्रिकेट

IPL का मैच अचानक रोका गया, जब मुकाबले के दौरान खो गई गेंद, सभी ढूंढने में लग गए, फिर जो हुआ…

इंडियन प्रीमियर लीग के एक मैच में ऐसा मजेदार वाकया हुआ, जिसने खेल को कुछ देर के लिए पूरी तरह रोक दिया. यह घटना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के मुकाबले में देखने को मिली थी. आइए जानते हैं असल में क्या हुआ था?

क्रिकेट के मैदान पर आमतौर पर सब कुछ तय नियमों के अनुसार चलता है, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग के एक मैच में ऐसा मजेदार वाकया हुआ, जिसने खेल को कुछ देर के लिए पूरी तरह रोक दिया. यह घटना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के मुकाबले में देखने को मिली थी. आइए जानते हैं असल में क्या हुआ था?
मैच के दौरान जब किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज अंकित राजपूत अपने रन-अप पर खड़े होकर अगला ओवर शुरू करने वाले थे, तब उन्होंने अपने साथियों से गेंद मांगी. लेकिन हैरानी की बात यह थी कि किसी के पास गेंद नहीं थी. फील्डर एक-दूसरे की तरफ देखने लगे, जैसे किसी को समझ ही नहीं आ रहा हो कि गेंद कहां गई.

आखिर कहां गई बॉल?

आरसीबी के बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस भी इस स्थिति को देखकर हैरान रह गए, जबकि एबी डिविलियर्स हल्की मुस्कान के साथ इस अजीब हालात का आनंद लेते नजर आए. मैदान पर मौजूद हर खिलाड़ी कन्फ्यूज था और खेल पूरी तरह रुक चुका था. तभी पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन खुद अंपायर के पास पहुंचे और उनसे इस गायब गेंद के बारे में सवाल किया. लेकिन अंपायर शमशुद्दीन भी कुछ समझ नहीं पा रहे थे. मामला गंभीर होता देख दूसरे अंपायर ब्रूस ऑक्सेनफोर्ड भी वहां आ गए, जबकि चौथे अंपायर नई गेंदों का डिब्बा लेकर मैदान में पहुंच गए.

अंपायर के जेब में थी बॉल

इसी बीच जब बड़ी स्क्रीन पर रिप्ले दिखाया गया, तब असली सच्चाई सामने आई. अंपायर शमशुद्दीन ने ही पिछले ओवर के बाद गेंद अपनी जेब में रख ली थी और फिर उसे भूल गए थे. जैसे ही उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ, उन्होंने तुरंत गेंद निकालकर अंकित राजपूत को दे दी और खेल दोबारा शुरू हुआ.इस घटना ने खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों को हंसी से भर दिया. सोशल मीडिया पर भी फैंस ने इस मजेदार पल को खूब एंजॉय किया. यह वाकया आज भी आईपीएल के सबसे दिलचस्प और हल्के-फुल्के पलों में गिना जाता है.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar
Tags: IPL

Recent Posts

सावधान! शनि देव की काली छाया पड़ गई तो सब कुछ हो सकता है बर्बाद, शनिवार को करें ये खास उपाय

Shaniwar Ke Upay: अगर आप भी अपने घर की तमाम समस्याओं से परेशान हैं तो…

Last Updated: April 10, 2026 18:43:20 IST

प्लीज, मुझे माफ कर दो डिम्पी, रूठी हुई प्रेमिका को मनाना कोई इससे सीखे, धनबाद के कॉलेज का हाई वोल्टेज ड्रामा

Dhanbad College Wall Poster Case: धनबाद में युवक ने अपनी रूठी प्रेमिका को मनाने के…

Last Updated: April 10, 2026 18:39:14 IST

अनिल कुंबले का बड़ा बयान, वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं मिलना चाहिए, जल्दबाजी होगी

पूर्व मुख्य कोच अनिल कुंबले ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया…

Last Updated: April 10, 2026 18:33:52 IST

Vivek Sinha Salary Rumor: ‘पड़ोस में ही रहते हैं, गुदे भर का जोर लगा लो…’ डायलॉग से आग लगाने वाले कौन हैं विवेक सिन्हा?

Who is Vivek Sinha: फिल्म 'धुरंधर' के विलेन विवेक सिन्हा ने 1 करोड़ की फीस…

Last Updated: April 10, 2026 18:33:56 IST

मुगल हरम की सच्चाई सुनकर उड़ जाएंगे होश! नौकरानियों से करवाए जाते थे ऐसे काम, जो आप सोच भी नहीं सकते

Mughal Harem Truth: मुगल हरम यानी मुगल के बादशाहों के अय्याशी की अड्डा,लेकिन इसको लेकर…

Last Updated: April 10, 2026 18:17:01 IST

CSK vs DC: डेवाल्ड ब्रेविस की एंट्री से बदलेगी किस्मत! MS धोनी भी कमबैक के लिए तैयार, सामने आया ये अपडेट

CSK vs DC: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 11 अप्रैल को दिल्ली…

Last Updated: April 10, 2026 18:13:18 IST