<
Categories: क्रिकेट

IPL 2026: भुवी के सिर पर सजी पर्पल कैप, ऑरेंज कैप की रेस में ट्विस्ट, टॉप-5 में पहुंचे विराट कोहली

IPL 2026 Purple Cap List: आईपीएल 2026 के पर्पल कैप रेस में भुवनेश्वर कुमार ने अंशुल कंबोज और ईशान मलिंगा को पीछे छोड़ दिया है. वहीं, विराट कोहली ने ऑरेंज कैप की रेस में टॉप-5 में एंट्री कर ली है.

IPL 2026 Purple Cap List: आईपीएल 2026 में ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में बड़ा फेरबदल हुआ है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने पर्पल कैप होल्डर बन गए हैं. भुवी ने सोमवार (27 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 3 विकेट चटकाए. इसी के साथ उन्होंने मौजूदा सीजन में अंशुल कंबोज की बराबरी कर ली है, लेकिन भुवनेश्वर कुमार की इकॉनमी बेहतर है. भुवनेश्वर कुमार अभी तक आईपीएल 2026 में 8 मैचों में 7.61 की इकॉनमी से 14 विकेट हासिल किए हैं.

वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज और सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान मलिंगा ने भी 8 मैचों में 14-14 विकेट ले चुके हैं, लेकिन उनकी इकॉनमी भुवी से खराब है. कंबोज की इकॉनमी 8.56 की है, जबकि ईशान मलिंगा ने 9.44 की इकॉनमी से रन खर्च किए हैं.

पर्पल कैप की रेस में टॉप-5 में कौन?

IPL 2026 में पर्पल कैप की रेस में भुवनेश्वर कुमार सबसे आगे हैं. इसके बाद दूसरे नंबर पर अंशुल कंबोज और तीसर नंबर पर ईशान मलिंगा हैं. इन तीनों गेंदबाजों ने अभी तक 14-14 विकेट चटकाए हैं. फिर चौथे नंबर पर आते हैं राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर. उन्होंने 8 मैचों में 8.03 की इकॉनमी से 13 विकेट हासिल किए हैं. फिर 5वें नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव मौजूद हैं, जिन्होंने 8 मैचों में 8.06 की इकॉनमी से 13 विकेट अपने नाम किए हैं.

  • भुवनेश्वर कुमार- 14 विकेट
  • अंशुल कंबोज- 14 विकेट
  • ईशान मलिंगा- 14 विकेट
  • जोफ्रा आर्चर- 13 विकेट
  • प्रिंस यादव- 13 विकेट

ऑरेंज कैप की रेस में विराट कोहली

आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) एक बार फिर ऑरेंज कैप की रेस में आ गए हैं. सोमवार को विराट कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 23 रन बनाए. विराट कोहली आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में टॉप-5 में आ गए हैं. विराट कोहली ने मौजूदा सीजन में 8 पारियों में 162.50 के स्ट्राइक रेट से 351 रन बनाए हैं. फिलहाल वह चौथे नंबर पर हैं. वहीं, इस लिस्ट में पहले नंबर पर अभिषेक शर्मा अपना कब्जा जमाए हुए हैं, जिन्होंने 8 पारियों में 212.29 के स्ट्राइक रेट से 380 रन बनाए हैं. इसके बाद दूसरे नंबर पर केएल राहुल आते हैं, जो 8 मैचों में 185.49 के स्ट्राइक रेट से 358 रन बना चुके हैं. वहीं, 15 साल के वैव सूर्यवंशी इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. वैभव सूर्यवंशी अभी तक 8 पारियों में 234.86 के स्ट्राइक रेट से 357 रन बना चुके हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

Kanpur News: खुद से इलाज करना पड़ा भारी, Piles के इलाज में 1.5 किलो का पत्थर मरीज के शरीर में फंस गया, डॉक्टर भी हैरान

कानपुर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक झोलाछाप डॉक्टर के कहने पर बवासीर…

Last Updated: October 7, 2026 21:06:20 IST

‘ब्रेस्ट, पीठ और कमर को छुआ’, बिहार के शिक्षक पर छात्राओं का आरोप; नरकटियागंज स्कूल में हंगामा, Video Viral

Bihar News: पश्चिम चंपारण जिले में नरकटियागंज क्षेत्र के एक माध्यमिक विद्यालय की कई छात्राओं…

Last Updated: October 7, 2026 20:51:19 IST

पति से मिलने कानपुर आई थाई महिला के साथ हुआ धोखा! यहां पहले से उस व्यक्ति के पत्नी और 3 बच्चे थे मौजूद, पैसों के लिए…

एक थाई महिला ने कथित तौर पर कानपुर के एक व्यवसायी से ऑनलाइन मुलाकात के…

Last Updated: October 7, 2026 19:28:50 IST

Mumbai News: पहले डोसे के अंदर मिला चूहा, फिर 25 लाख रुपये का चौंकाने वाला खुलासा; जबरन वसूली के आरोप में 2 महिलाओं पर मामला दर्ज

मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डोसे के अंदर चूहा दिखने का वायरल वीडियो अब एक…

Last Updated: October 7, 2026 19:13:10 IST

वर्ल्ड क्लास स्टेशन है या चारागाह? रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती नजर आईं भैंसें, 450 करोड़ रु. की लागत से बना था स्टेशन, Video Viral

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…

Last Updated: October 7, 2026 18:58:08 IST

Bengaluru News: ‘हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ दो’: डिलीवरी एजेंट को ज़ोमैटो सुपरवाइजर ने दी चेतावनी, जिसके बाद हुआ बवाल, Video Viral

बेंगलुरु के एक गोदाम प्रबंधक ने कथित तौर पर कर्मचारियों से कहा कि वे या…

Last Updated: October 7, 2026 18:45:45 IST