<

पहले युवती को बनाया बंधक, फिर तीन हैवानों ने की दरिंदगी! मामला सुन कांप उठेगा दिल, BJP नेता भी शामिल

Fatehpur News: फतेहपुर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां आरोप है कि एक युवती के साथ तीन युवकों ने दरिंदगी की और फरार हो गए. हालांकि दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

देश में आए दिन दुष्कर्म के भयावह मामले सामने आते हैं. अब एक मामला यूपी के फतेहपुर जिला से सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि बीच सड़क पर रोककर उसके साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म किया और वीडियो भी बनाया. फिर शिकायत के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक फरार है, जिस पर 25000 का इनाम घोषित किया गया है. चलिए जानते हैं पूरा मामला. 

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के खागा कोतवाली क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि पीड़िता मंगेतर के साथ बाइक से अपने बुआ के घर जा रही थी. उसी दौरान नौबस्ता चौराहे के पास नहर पुलिया पर तीन युवक पहुंचे और उन्हें रुकने के लिए कहा.  फिर तीन युवकों ने दोनों को बंधक बना लिया. पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद तीनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. साथ ही अश्लील वीडियो भी बनाया. 

मंगेतर से ट्रांसफर कराए पैसे

फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता के मंगेतर से आरोपियों ने ऑनलाइन 2500 रुपये ट्रांसफर कराए और फरार हो गए. शिकायत करने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं तीसरा फरार है. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार तीसरा आरोपी, जिसका नाम बबलू ठाकुर है वो भाजपा मंडल उपाध्यक्ष है. 

पुलिस ने क्या जानकारी दी?

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामले में आरोपी युवराज और ललित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. तीसरा आरोपी बबलू ठाकुर अभी फरार है. साथ ही तीसरे आरोपी के लिए 25000 रुपये इनाम घोषित किया गया है. साथ ही पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि युवती अपने मंगेतर के साथ एक बाग में कुछ निजी समय बिता रही थे. उसी दौरान ललित नाम के युवक ने वीडियो बनाने का प्रयास किया. इसके बाद ललित ने अपने दो और साथियों को बुला लिया और युवती के साथ जबरदस्ती की. हालांकि, अभी मामले की जांच की जा रही है. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Kanpur News: खुद से इलाज करना पड़ा भारी, Piles के इलाज में 1.5 किलो का पत्थर मरीज के शरीर में फंस गया, डॉक्टर भी हैरान

कानपुर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक झोलाछाप डॉक्टर के कहने पर बवासीर…

Last Updated: October 7, 2026 21:06:20 IST

‘ब्रेस्ट, पीठ और कमर को छुआ’, बिहार के शिक्षक पर छात्राओं का आरोप; नरकटियागंज स्कूल में हंगामा, Video Viral

Bihar News: पश्चिम चंपारण जिले में नरकटियागंज क्षेत्र के एक माध्यमिक विद्यालय की कई छात्राओं…

Last Updated: October 7, 2026 20:51:19 IST

पति से मिलने कानपुर आई थाई महिला के साथ हुआ धोखा! यहां पहले से उस व्यक्ति के पत्नी और 3 बच्चे थे मौजूद, पैसों के लिए…

एक थाई महिला ने कथित तौर पर कानपुर के एक व्यवसायी से ऑनलाइन मुलाकात के…

Last Updated: October 7, 2026 19:28:50 IST

Mumbai News: पहले डोसे के अंदर मिला चूहा, फिर 25 लाख रुपये का चौंकाने वाला खुलासा; जबरन वसूली के आरोप में 2 महिलाओं पर मामला दर्ज

मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डोसे के अंदर चूहा दिखने का वायरल वीडियो अब एक…

Last Updated: October 7, 2026 19:13:10 IST

वर्ल्ड क्लास स्टेशन है या चारागाह? रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती नजर आईं भैंसें, 450 करोड़ रु. की लागत से बना था स्टेशन, Video Viral

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…

Last Updated: October 7, 2026 18:58:08 IST

Bengaluru News: ‘हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ दो’: डिलीवरी एजेंट को ज़ोमैटो सुपरवाइजर ने दी चेतावनी, जिसके बाद हुआ बवाल, Video Viral

बेंगलुरु के एक गोदाम प्रबंधक ने कथित तौर पर कर्मचारियों से कहा कि वे या…

Last Updated: October 7, 2026 18:45:45 IST