Live TV
Search
Home > क्रिकेट > IPL Prize Money: सबसे ज्यादा रन, हाईएस्ट विकेट… फिर भी नहीं मिलते ज्यादा पैसे, मैच फीस से भी कम इनाम!

IPL Prize Money: सबसे ज्यादा रन, हाईएस्ट विकेट… फिर भी नहीं मिलते ज्यादा पैसे, मैच फीस से भी कम इनाम!

IPL Prize Money: आईपीएल में हर साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों को ऑरेंज और पर्पल कैप से सम्मानित करती है. साथ ही उन खिलाड़ियों को मोटी रकम भी इनामी राशि के तौर पर जाती है.

Written By:
Last Updated: April 23, 2026 11:13:32 IST

Mobile Ads 1x1

IPL Prize Money: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में हर साल खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए इनाम दिया जाता है. टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को करोड़ों रुपये इनाम के तौर पर दिए जाते हैं, जबकि रनर-अप टीम को भी अच्छे खासे पैसे मिलते हैं. इसी तरह हर सीजन के अंत में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों को खास इनाम दिया जाता है. आईपीएल के एक सीजन में जो गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट लेता है, उसे पर्पल कैप दी जाती है. वहीं, जो बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाने के साथ सीजन का अंत करता है, उसे ऑरेंज कैप दी जाती है. इसी के साथ उन खिलाड़ियों को प्राइज मनी भी दी जाती है, जो उनके प्रदर्शन के लिहाज से काफी कम दिखाई देती है. जानें ऑरेंज और पर्पल कैप विजेता को कितने पैसे मिलते हैं?

कितना मिलता है पैसा?

आईपीएल का फाइनल मुकाबला खत्म होने के बाद खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया जाता है. सबसे पहले सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को ऑरेंज कैप दिया जाता है. साथ ही प्राइज मनी के तौर पर 10 लाख रुपये दिए जाते हैं. वहीं, सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप के साथ 10 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाता है. यह इनामी राशि खिलाड़ियों के लिए काफी कम है. बता दें कि अगर कोई खिलाड़ी सीजन में सभी 14 मुकाबले खेलता है, तो भी उसे 1 करोड़ रुपये से ज्यादा पैसे मिलते हैं.

IPL के नियम (IPL Rules) के अनुसार, हर मैच के लिए खिलाड़ियों को 7.50 लाख रुपये दिए जाते हैं. ऐसे में अगर कोई खिलाड़ी सभी 14 मैच खेलता है, तो सिर्फ मैच फीस से उसकी कमाई 1.05 करोड़ रुपये हो जाती है. अगर ऑरेंज और पर्पल कैप की इनामी राशि देखें, तो वह खिलाड़ी की टोटल मैच का 10 फीसदी भी नहीं है.

पिछले साल कितने जीता था ऑरेंज-पर्पल कैप?

IPL 2025 की बात करें, तो गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों ने ही ऑरेंज कैप और पर्पल कैप जीता था. गुजरात के सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन ने 15 मैचों में सबसे ज्यादा 759 रन बनाए थे. इसके लिए उन्हें ऑरेंज कैप दिया गया था. वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा ने पर्पल कैप जीता था, जिन्होंने 15 मैचों में 25 विकेट चटकाए थे.

MORE NEWS