Live TV
Search
Home > राज्य > बिहार > Bihar Crime: दोस्ती के नाम पर मौत का खेल! घर से बुलाकर 19 साल के युवक को मारी 3 गोलियां, तालाब में मिला शव

Bihar Crime: दोस्ती के नाम पर मौत का खेल! घर से बुलाकर 19 साल के युवक को मारी 3 गोलियां, तालाब में मिला शव

Bihar Crime News: बिहार के हाजीपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक अपने दोस्त को घर बुलाकर गोली मार दी और उसके शव को तालाब में फेंक दिया. उसका शव 6 दिन बाद मिला है.

Written By:
Published: November 15, 2026 16:46:38 IST
Last Updated: November 15, 2026 16:46:38 IST

Mobile Ads 1x1

Bihar Crime News: बिहार के हाजीपुर में एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने दोस्ती और भरोसे के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. जिस युवक को उसके अपने दोस्त घर से बुलाकर ले गए थे, वह कभी वापस नहीं लौटा. छह दिन तक परिवार उसकी तलाश करता रहा लेकिन जब उसकी मौत की खबर मिली तो हर कोई सन्न रह गया. आरोप है कि दोस्तों ने पहले युवक की गोली मारकर हत्या की और फिर पहचान छिपाने के लिए उसके शव को ठिकाने लगा दिया. आखिरकार छह दिन बाद उसका शव गांव के ही एक तालाब में मिला.

घर से बुलाकर ले गए दोस्त

मृतक की पहचान 19 वर्षीय टिंकू उर्फ विवेक कुमार के रूप में हुई है. वह हाजीपुर के सराय थाना क्षेत्र स्थित नरेंद्र प्रबोधी गांव का रहने वाला था. जानकारी के मुताबिक, 9 नवंबर की रात कुछ दोस्त उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे. इसके बाद वे उसे गांव से दूर एक सुनसान जगह पर ले पहुंचे. आरोप है कि वहां टिंकू पर एक के बाद एक तीन गोलियां चलाई गईं. गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपियों ने शव को कार में रखा और दूसरी जगह ले जाकर छिपा दिया.

छह दिन बाद तालाब में मिला शव

टिंकू के लापता होने के बाद परिवार लगातार उसकी तलाश कर रहा था. इसी बीच घटना के करीब छह दिन बाद गांव के एक तालाब में उसका शव दिखाई दिया. बताया जा रहा है कि तालाब के किनारे कुत्ते शव को नोच रहे थे. यह देखकर ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया. शव की हालत काफी खराब थी. इसके बाद परिजनों ने उसकी पहचान टिंकू के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना के पीएमसीएच भेज दिया.

दो आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों प्रिंस पासवान और गौरव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने उस कार को भी जब्त किया है, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर शव को ले जाने में किया गया था. पुलिस के मुताबिक, इस हत्याकांड में कुल पांच लोग शामिल थे. दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. वहीं तीन की तलाश में छापेमारी की जा रही है.

पुराने विवाद में हत्या की आशंका

शुरुआती जांच में मृतक और आरोपियों के बीच पहले किसी बात को लेकर विवाद होने की आशंका जताई जा रही है. माना जा रहा है कि इसी रंजिश में हत्या की साजिश रची गई. हालांकि हत्या की असली वजह और पूरी साजिश का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल इस घटना से पूरे गांव में दहशत और गम का माहौल है.

ये भी पढ़ें: पंजाब के तरनतारन में भीषण सड़क हादसा, तीर्थ यात्रियों से भरी दो बसों की आमने-सामने टक्कर, 4 की मौत

MORE NEWS