Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > पत्नी की आखिरी इच्छा के लिए अपनों के विरोध में खड़ा हुआ पति, कब्रिस्तान में नहीं मिली जगह तो अपने खेत में किया दफन

पत्नी की आखिरी इच्छा के लिए अपनों के विरोध में खड़ा हुआ पति, कब्रिस्तान में नहीं मिली जगह तो अपने खेत में किया दफन

Agra News: आगरा के खंदौली क्षेत्र के सैमरा गांव में 55 वर्षीय मंजू की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार को लेकर विवाद हो गया. बिहार की रुखसाना ने महेंद्र सिंह जाटव से शादी के बाद हिंदू धर्म अपनाकर अपना नाम मंजू रख लिया था. परिवार के मुताबिक, उनकी इच्छा थी कि मृत्यु के बाद उन्हें दफनाया जाए. कब्रिस्तान में जगह नहीं मिलने और रिश्तेदारों के विरोध के बावजूद पति और बच्चों ने उनका अंतिम संस्कार खेत में दफनाकर किया. पुलिस और ग्रामीणों की मध्यस्थता के बाद मामले का समाधान हुआ.

Written By:
Published: November 15, 2026 16:03:56 IST
Last Updated: November 15, 2026 16:03:56 IST

Mobile Ads 1x1

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी से किया आखिरी वादा निभाने के लिए हर विरोध का सामना किया. पत्नी की इच्छा थी कि मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार करने के बजाय उसे दफनाया जाए. पत्नी के निधन के बाद जब इस इच्छा को पूरा करने की बात आई तो रिश्तेदारों ने हिंदू रीति-रिवाज से दाह संस्कार करने की बात कही. दूसरी ओर, कब्रिस्तान में भी दफनाने के लिए जगह नहीं मिल सकी. ऐसे में पति और उसके बच्चों ने अपने फैसले से पीछे हटने से इनकार कर दिया. आखिरकार पुलिस और ग्रामीणों की मध्यस्थता के बाद महिला को उसके पति के हिस्से के खेत में दफनाया गया.

बिहार की रुखसाना से शादी के बाद मंजू बन गई थीं महिला

यह मामला आगरा जिले के खंदौली थाना क्षेत्र के सैमरा गांव का है. जानकारी के मुताबिक, बिहार की रहने वाली रुखसाना (55) ने कई साल पहले गांव के निवासी महेंद्र सिंह जाटव से शादी की थी. विवाह के बाद उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया था और अपना नाम मंजू रख लिया था. इसके बाद वह अपने पति और परिवार के साथ गांव में रहने लगीं. दंपती के 12 बच्चे हैं. बताया गया कि शुक्रवार देर रात बीमारी के चलते मंजू का निधन हो गया. उनके निधन के बाद परिवार में अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हुई, लेकिन इसी दौरान उनकी आखिरी इच्छा को लेकर विवाद खड़ा हो गया.

दाह संस्कार की तैयारी के बीच सामने आई आखिरी इच्छा

मंजू के निधन के बाद रिश्तेदार और गांव के कुछ लोग हिंदू रीति-रिवाज से उनका अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे. हालांकि, उनके पति महेंद्र सिंह और बच्चों ने इसका विरोध किया. परिवार का कहना था कि मंजू ने जीवित रहते अपनी इच्छा जाहिर की थी कि मृत्यु के बाद उन्हें जलाने के बजाय दफनाया जाए. महेंद्र सिंह और उनके बच्चों के मुताबिक, उन्होंने मंजू से उनकी इस इच्छा को पूरा करने का वादा किया था. इसलिए परिवार किसी भी स्थिति में अपना वादा तोड़ने के लिए तैयार नहीं था. दूसरी तरफ, रिश्तेदार दाह संस्कार की बात पर अड़े हुए थे. इस वजह से परिवार के भीतर विवाद बढ़ गया.

कब्रिस्तान में भी नहीं मिली जगह, पुलिस चौकी पहुंचा मामला

मामले में एक और परेशानी तब खड़ी हो गई, जब गांव के मुस्लिम समाज के लोगों ने महिला के धर्म परिवर्तन का हवाला देते हुए कब्रिस्तान में शव दफनाने से इनकार कर दिया. इस तरह परिवार के सामने अंतिम संस्कार को लेकर दोहरी चुनौती खड़ी हो गई. एक तरफ रिश्तेदार दाह संस्कार चाहते थे, तो दूसरी तरफ कब्रिस्तान में दफनाने की जगह नहीं मिल रही थी. विवाद बढ़ने पर मामला सैमरा पुलिस चौकी पहुंच गया. इसके बाद पुलिस और गांव के संभ्रांत लोगों ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की. काफी बातचीत और मध्यस्थता के बाद इस बात पर सहमति बनी कि मंजू को उनके पति के हिस्से के खेत में दफनाया जाएगा.

खेत में दफनाकर पूरा किया पत्नी से किया वादा

आखिरकार शनिवार शाम महेंद्र सिंह और उनके बच्चों ने मंजू को उनके पति के हिस्से के खेत में दफना दिया. इस तरह परिवार ने उनकी अंतिम इच्छा पूरी करते हुए उनसे किया आखिरी वादा निभाया.
एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह के मुताबिक, यह पूरी तरह पारिवारिक और भावनात्मक मामला था. पुलिस और ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों पक्षों को समझाया गया, जिसके बाद आपसी सहमति से विवाद सुलझा लिया गया.

Tags:

MORE NEWS