Jasprit Bumrah Past Relationship: शादी से पहले कई क्रिकेटर्स के अफेयर रहते हैं. इस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह जैसे प्लेयर्स का नाम भी शामिल है. स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन से 2021 में शादी करने से पहले भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया था.
जसप्रीत बुमराह के किस किस संग रहे अफेयर.
Jasprit Bumrah Past Relationship: शादी से पहले कई क्रिकेटर्स के अफेयर रहते हैं. इस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह जैसे प्लेयर्स का नाम भी शामिल है. स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन से 2021 में शादी करने से पहले भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया था, हालांकि इन रिश्तों की कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई. लेकिन शादी से पहले उनके अफेयर को लेकर कई तरह की चर्चाएं मीडिया में सामने आईं. आइए जानते हैं शादी से पहले जसप्रीत बुमराह का नाम किस किस लड़कियों से जुड़ा था.
राशि खन्ना: साल 2018 में जसप्रीत बुमराह का नाम अभिनेत्री राशि खन्ना के साथ जोड़ा गया था. सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों के डेटिंग की अफवाहें उड़ी थीं. हालांकि राशि खन्ना ने इन खबरों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा था कि वह बुमराह को पर्सनल रूप से जानती तक नहीं हैं.
अनुपमा परमेश्वरन: बुमराह का नाम अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन के साथ भी जुड़ा. दोनों के सोशल मीडिया इंटरैक्शन के बाद डेटिंग की अटकलें तेज हो गई थीं. जब बुमराह ने 2021 में क्रिकेट से छोटा ब्रेक लिया, तब यह खबरें और बढ़ गईं कि वह शादी की तैयारी कर रहे हैं. हालांकि अनुपमा ने बाद में साफ किया कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और आगे भी दोनों दोस्त ही रहेंगे.
ये भी पढ़ें:- गोविंदा की भतीजी से हुआ प्यार, सालों तक किया डेट, फिर रचाई शादी, दिलचस्प है स्टार क्रिकेटर की लव स्टोरी
हालांकि, इन सब के बाद जसप्रीत बुमराह ने शादी कर ली. इन अफवाहों के बीच जसप्रीत बुमराह ने अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा निजी रखा और मार्च 2021 में स्पोर्ट्स प्रेजेंटर संजना गणेशन से शादी कर सभी को चौंका दिया. दोनों ने गोवा में करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में निजी समारोह में सात फेरे लिए. भले ही शादी से पहले बुमराह का नाम कई सेलिब्रिटीज के साथ जुड़ा, लेकिन इन अफवाहों की कभी पुष्टि नहीं हुई. बुमराह के लिए संजना गणेशन ही उनका पहला प्यार है.
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…
Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…
UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…