Sara Arjun Viral Video: 'धुरंधर' फेम सारा अर्जुन का सालों पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. उन्होंने बताया कि क्यों वह आलिया-दीपिका को पसंद तो करती हैं, पर किसी और जैसा नहीं बनना चाहतीं.
सारा अर्जुन ने बताया कि क्यों वह आलिया-दीपिका को पसंद तो करती हैं, पर किसी और जैसा नहीं बनना चाहतीं.
Sara Arjun Viral Video: धुरंधर और धुरंधर 2 में अपनी शानदार एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाली सारा अर्जुन इन दिनों सुर्खियों में हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर उनका एक 9 साल पुराना वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नन्ही सारा से उनके रोल मॉडल के बारे में पूछा गया था जिस पर उन्होंने बड़ी ही मासूमियत और समझदारी से जवाब दिया.
वायरल वीडियो में जब सारा से पूछा गया कि वह किसे अपना रोल मॉडल मानती हैं, तो उन्होंने बहुत प्यारा जवाब दिया। सारा ने कहा, “मुझे आलिया भट्ट का लुक और उनकी एक्टिंग बहुत पसंद है। मुझे आलिया और दीपिका पादुकोण दोनों ही बहुत अच्छी लगती हैं. लेकिन वे मेरी रोल मॉडल नहीं हैं, बल्कि मेरी प्रेरणा हैं। सच कहूं तो मैं बस ‘सारा अर्जुन’ ही बनना चाहती हूं. मैं कभी किसी और के जैसा नहीं बनना चाहती.’
हाल ही में सारा ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया था. इसमें उन्होंने ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ की पूरी टीम, कास्ट और पर्दे के पीछे दिन-रात मेहनत करने वाले क्रू मेंबर्स का दिल से शुक्रिया अदा किया. सारा ने अपनी सफलता का श्रेय उन सभी लोगों को दिया जिन्होंने इन फिल्मों को खास बनाने में उनका साथ दिया.
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…