Live TV
Search
Home > क्रिकेट > KKR vs RR: हार से परेशान केकेआर… क्या रोक पाएंगे वैभव सूर्यवंशी का तूफान? ऐसी होगी प्लेइंग XI

KKR vs RR: हार से परेशान केकेआर… क्या रोक पाएंगे वैभव सूर्यवंशी का तूफान? ऐसी होगी प्लेइंग XI

KKR vs RR: IPL 2026 में लगातार हार से परेशान केकेआर की टीम 19 अप्रैल को अपने घर पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. इस मुकाबले में केकेआर के लिए वैभव सूर्यवंशी बड़ी चुनौती बनकर सामने आएंगे, जो इस सीजन 260 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं.

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: April 19, 2026 11:31:35 IST

Mobile Ads 1x1

KKR vs RR Match Report: IPL 2026 का 28वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा. केकेआर की टीम इस मुकाबले में अपनी हार के सिलसिले को तोड़ने के लिए मैदान पर उतरेगी. केकेआर इस सीजन की इकलौती ऐसी टीम है, जिन्होंने अभी तक एक भी मैच नहीं जीता है. केकेआर ने इस सीजन कुल 6 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 5 में हार का सामना किया है. इसके अलावा एक मैच रद्द हो गया था, जिससे केकेआर को 1 प्वाइंट मिले थे.

वहीं, दूसरी ओ राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम शानदार फॉर्म में चल रही है. राजस्थान को 5 मैचों में सिर्फ 1 हार मिली है. शुरुआती 4 मैचों में राजस्थान रॉयल्स ने लगातार जीत हासिल की है. ऐसे में केकेआर के लिए राजस्थान को हराना आसान नहीं होने वाला है. हालांकि केकेआर की टीम पिछले कई मैचों में लगातार मिल रही हार से सबक लेकर प्लेइंग-11 में कई बदलाव कर सकती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि दोनों टीमों की प्लेइंग-11 और पिच रिपोर्ट…

क्या गुल खिलाएगी कोलकाता की पिच?

यह मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. इस मैदान की पिच अक्सर बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है. इस पिच पर तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स को थोड़ी मदद मिलती है. हालांकि तेज आउटफील्ड होने के कारण रन रोकना मुश्किल होता है. ऐसे में केकेआर बनाम राजस्थान के बीच हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

आंकड़ों पर नजर डालें, तो कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का पलड़ा भारी दिखाई देता है. दोनों टीमों के बीच कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 16 मैच केकेआर ने जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 13 मैच अपने नाम किए हैं. वहीं, 3 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं.

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के सलामी युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) पर नजरें होंगी. वैभव सूर्यवंशी ने मौजूदा सीजन में 5 मैचों में 263 की स्ट्राइक रेट से 200 रन बनाए हैं. वैभव सूर्यवंशी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने इस सीजन 2 बार सिर्फ 15 गेंदों पर अर्धशतक लगाया है. उनके अलावा यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल पर भी फैंस की नजरें होंगी. वहीं, केकेआर की ओर से फिन एलन, अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी पर नजरें होंगी. उनके अलावा कैमरन ग्रीन और रिंकू सिंह से भी उम्मीदें होंगी.

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग XI: टिम सीफर्ट, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी. (इम्पैक्ट: वरुण चक्रवर्ती)

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग XI: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा. (इम्पैक्ट: तुषार देशपांडे)

MORE NEWS