<
Categories: क्रिकेट

IPL 2026: अक्षर पटेल चोटिल हुए तो दौड़ा दौड़ा आया विरोधी टीम का खिलाड़ी, कंधा देकर मैदान से बाहर पहुंचाया

Royal Challengers Bangalore vs Delhi Capitals: आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच में क्रुणाल पांड्या की खेल भावना (स्पोर्ट्समैनशिप) देखकर सभी फैंस हैरान रह गए. इस खास पल ने भी सभी का ध्यान खींचा. जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से हो रही है.

Krunal Panday Supports Axar Patel: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दिल्ली कैपिटल्स (Royal Challengers Bangalore vs Delhi Capitals) के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में हार का सामना करना पड़ा. 18 अप्रैल को हुई इस हार सिर्फ एक कड़े मुकाबले तक सीमित नहीं रही, बल्कि इस मैच में क्रुणाल पांड्या की खेल भावना (स्पोर्ट्समैनशिप)  देखकर सभी फैंस हैरान रह गए. इस खास पल ने भी सभी का ध्यान खींचा. जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से हो रही है.
दिल्ली कैपिटल्स ने 176 रन के लक्ष्य को 6 विकेट से हासिल करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एक रोमांचक मुकाबले में हरा दिया. धीमी पिच पर RCB का स्कोर प्रतिस्पर्धी जरूर था, लेकिन थोड़ा कम साबित हुआ. दिल्ली की ओर से केएल राहुल ने शानदार 57 रन की पारी खेलकर रन चेज़ को संभाला, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स ने 60 रनों की तेजतर्रार पारी खेली. अंत में डेविड मिलर ने 10 गेंदों में नाबाद 22 रन बनाकर, जिसमें अंतिम ओवर में दो छक्के शामिल थे, टीम को जीत दिलाई.

चोटिल हो गए थे अक्षर पटेल

हालांकि मैच का एक सबसे यादगार पल तब आया जब दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल बल्लेबाजी के दौरान गंभीर ऐंठन (क्रैम्प्स) का शिकार हो गए. उन्होंने शुरुआत में दो चौके लगाकर अच्छी बल्लेबाजी की थी, लेकिन 14वें ओवर में दर्द के कारण वह मैदान पर गिर पड़े, जिसके बाद फिजियो को तुरंत आकर खेल रोकना पड़ा. कुछ समय बाद उन्होंने फिर से खेलने की कोशिश की, लेकिन 16वें ओवर में उनकी हालत और बिगड़ गई. उनकी हालत को देखते हुए उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा.

क्रुणाल पांड्या ने जीता दिल

जब अक्षर पटेल मैदान से बाहर जा रहे थे, तब क्रुणाल पांड्या ने आगे बढ़कर उनकी मदद की और उन्हें बाहर तक सहारा दिया, साथ ही अशुतोष शर्मा भी मौजूद थे. एक तरफ क्रुणाल पांड्या और एक तरफ आशुतोष शर्मा उन्हें कंधे पर सहारा दिए हुए थे. अमूमन ऐसा देखा जाता है कि या तो फिजियो या फिर उनके टीम के खिलाड़ी. क्रुणाल का यह व्यवहार खेल भावना की बेहतरीन मिसाल माना गया और हार के बावजूद RCB के लिए यह एक सम्मानजनक और सराहनीय पल बन गया.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar
Tags: IPL 2026

Recent Posts

Bihar News: बेगूसराय में लड़का-लड़की आपस में कर रहे थे बात, स्थानीय लोगों ने जबरन भरवा दिया मांग में सिंदूर

बेगूसराय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया…

Last Updated: October 1, 2026 16:10:32 IST

Friday Releases: गांधी जयंती पर OTT और थिएटर पर मचेगा भौकाल, एक दिन में रिलीज हो रही हैं 6 फिल्में; देखें पूरी लिस्ट

Friday Releases: गांधी जयंती पर सिनेमा लवर्स के लिए तोहफा है. 2 अक्टूबर को थिएटर…

Last Updated: October 1, 2026 16:10:04 IST

Gujarat News: कपड़े लेने गई युवती के साथ दुकानदार ने की बदतमीजी, फिर साथ आई औरतों ने दिया ऐसा जवाब, Viral Video देख फटी रह जाएगी आंखें

गुजरात के जूनागढ़ में एक कपड़ों की दुकान पर एक महिला के साथ कथित तौर…

Last Updated: October 1, 2026 15:47:46 IST

बोल-सुन नहीं सकती थी, घर में अकेली रहती थी महिला; फिर कमरे में मिली लाश और बिखरा खून, क्या हुआ था?

Gaya Bihar Crime News: बिहार के गयाजी में एक 50 वर्षीय महिला अपने घर में…

Last Updated: October 1, 2026 15:32:00 IST

Rajpal Yadav Disrespect Fact Check: राजपाल के साथ हुई बदतमीजी! मुश्ताक खान की प्रेयर मीट में निकाले गए बाहर; आखिर क्या है सच?

Rajpal Yadav Disrespect Viral Video Fact Check: मुश्ताक खान की प्रेयर मीट में राजपाल यादव…

Last Updated: October 1, 2026 16:11:38 IST

Gwalior News: पहले पीते हैं शराब और लेते हैं सिगरेट का कश, फिर महिलाओं को करते हैं ‘किस’…..बुरी आत्मा को भगाने वाले बाबा का Video Viral

ग्वालियर के रामाजी हिल से वायरल हुए एक वीडियो में कथित तौर पर बिक्की बाबा…

Last Updated: October 1, 2026 15:22:14 IST