<
Categories: क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी को आंख दिखाना पड़ा भारी, बोर्ड ने दिया झटका, मुश्किल में तेज गेंदबाज

Kyle Jamieson vs Vaibhav Suryavanshi: दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आक्रामक अंदाज में रिएक्शन देने के कारण एक डिमेरिट पाइंट और आधिकारिक चेतावनी दी गई है. यह घटना शुक्रवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 मुकाबले के दौरान हुई.

Kyle Jamieson vs Vaibhav Suryavanshi: दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आक्रामक अंदाज में रिएक्शन देने के कारण एक  डिमेरिट पाइंट और आधिकारिक चेतावनी दी गई है. यह घटना शुक्रवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 मुकाबले के दौरान हुई. आईपीएल के आधिकारिक बयान में कहा गया, “काइल जैमीसन को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच संख्या 43 के दौरान खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए आईपीएल आचार संहिता के स्तर 1 उल्लंघन के लिए एक अवगुण अंक और चेतावनी दी गई है.”

न्यूजीलैंड के इस तेज गेंदबाज को आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाया गया, जो ऐसे शब्दों, हावभाव या व्यवहार से संबंधित है जो किसी खिलाड़ी को उकसा सकते हैं या अपमानित कर सकते हैं. यह घटना राजस्थान की पारी के दूसरे ओवर में हुई, जब जैमीसन ने 15 साल वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद आक्रामक अंदाज में उनके पास जाकर जश्न मनाया.

जैमीसन ने स्वीकार की अपनी गलती

जैमीसन ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और मैच रेफरी राजीव सेठ द्वारा दी गई सजा को मान लिया. इस विवाद के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराकर आईपीएल 2026 सत्र में अपनी चौथी जीत दर्ज की. इस मुकाबले में वैभव सर्यवंशी 4 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हो गए थे. 

ये भी पढ़ें:-IPL में पूरे किए 200 विकेट… भारतीय गेंदबाज का इंडियन प्रीमियर लीग में बड़ा कारनामा, रच दिया इतिहास

क्या था मैच का हाल?

पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 225 रन पर 6 विकेट बनाए. कप्तान रियान पराग ने 50 गेंदों में 90 रन बनाए, जबकि डोनोवन फरेरा ने 14 गेंदों में नाबाद 47 रन की विस्फोटक पारी खेली. दिल्ली के लिए मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट लेकर 40 रन दिए. लक्ष्य का पीछा करते हुए केएल राहुल ने 40 गेंदों में 75 रन और पाथुम निसांका ने 33 गेंदों में 62 रन बनाए. दोनों ने पहले विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी कर दिल्ली को शानदार जीत दिलाई.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar

Recent Posts

Parastoo Ahmadi: कौन हैं ईरानी गायिका परास्तू अहमदी, जिन्हें मिली 74 कोड़े मारने की सजा?

Parastoo Ahmadi News: ईरानी गायिका परास्तू अहमदी को बिना हिजाब कॉन्सर्ट करने के मामले में…

Last Updated: November 24, 2026 14:24:34 IST

Watch Video: गायक पर बरसे नोट, फिर अनंत सिंह खुद उठाने लगे बिखरे रुपये! बेटी की हल्दी का वीडियो वायरल

Anant Singh Viral Video: बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की हल्दी रस्म का…

Last Updated: November 24, 2026 14:18:29 IST

Who is Arushi Nishank: चिराग पासवान की दुल्हन बनने वाली हैं आरुषि निशंक? एक्ट्रेस ने बताया वायरल तस्वीरों का सच

Arushi Nishank Chirag Paswan Marriage Rumours: चिराग पासवान और आरुषि निशंक की शादी की अफवाहों…

Last Updated: November 24, 2026 14:15:27 IST

15 महिलाओं से शादी, फिर शुरू किया ब्लैकमेलिंग का खेल; हर पत्नी से अश्लील वीडियो के नाम पर ऐंठे 18 लाख

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में 35 साल के नरेंद्र शर्मा पर 15 महिलाओं से शादी…

Last Updated: November 24, 2026 13:53:22 IST

Caught on CCTV: बेसुध महिला को सुनसान सड़क पर छोड़कर भागा ई-रिक्शा चालक, कैमरे में कैद हुई शर्मनाक हरकत

Caught on CCTV: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता…

Last Updated: November 24, 2026 13:45:56 IST

क्या यूपी में अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ किया गलत? दिया इतने सीटों का ऑफर; नंबर सुन भड़क जाएंगे कार्यकर्ता

UP Election 2027: समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को जो सीटें ऑफर की हैं, उनमें वे…

Last Updated: November 24, 2026 13:33:50 IST