BJP Leader Amrit Das Death Mystery: धनबाद के गोविंदपुर के निवासी भाजपा नेता अमृत दास की घर पर संदिग्ध हालात में मौत हो गई.
BJP Leader Amrit Das Death News: भाजपा नेता की मौत, दो बीवियां शक के घेरे में
BJP Leader Amrit Das Death Mystery: धनबाद (झारखंड) के गोविंदपुर से भारती जनता पार्टी के नेता के परिवार से बहुत ही दुखद खबर सामने आई है. भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत दास की संदिग्ध हालात में निधन हो गया. जिस समय उनकी मौत हुई तो वह दूसरी पत्नी के साथ थे. उन्होंने दो शादियां की थीं. उनकी दोनों पत्नी सगी बहनें थीं. मौत का मामला 24 घंटे से भी पुराना है, लेकिन इसका खुलासा शनिवार को हुआ. घटना के बाद इलाके में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी चर्चा तेज हो गई है.
दरअसल, धनबाद जिला अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत दास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. उनकी डेडबॉडी शुक्रवार सुबह गोविंदपुर स्थित घर में मिली, जिसके बाद उनके समर्थकों में भी सनसनी फैल गई. हैरत की बात यह है कि अमृतदास की हत्या का आरोप उनकी पत्नियों पर लगाया गया है. अब स्थानीय पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है.
बताया जा रहा है कि दूसरी पत्नी नाराज थी. ऐसे में वो दूसरी पत्नी को बाजार ले गए थे. इसके चलते पहली पत्नी नाराज हो गई और घर में विवाद गहरा गया. इसी विवाद के बाद उनकी संदिग्ध मौत हो गई. परिवार हत्या का आरोप दोनों बहनों पर भी लगा रहा है. उधर, परिवार की शिकायत के बाद दोनों पत्नियों समेत परिवार के अन्य सदस्यों से पुलिस पूछताछ कर रही है. उधर थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद रावत ने बताया कि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही हत्या, आत्महत्या या अन्य कारण सामने आ सकते हैं.
ये भी पढ़ें:-Pune News: पुणे में 65 साल के बुजुर्ग का ‘महापाप’ दुष्कर्म और हत्या के बाद शरीर को भी किया ‘गंदा’
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेता अमृत दास ने दो शादियां की थीं. इसमें जरूरी बात यह है कि दोनों पत्नियां सगी बहनें हैं. यह भी जानकारी सामने आई है कि अमृतदास की दोनों पत्नियां यानी दोनों बहनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. अमृत दास की मौत से पहले भी दोनों के बीच शॉपिंग को लेकर विवाद हुआ. इसके बाद वह तनाव में थे. इसी विवाद के बाद शुक्रवार एक मई की सुबह घर के भीतर अमृत दास का शव मिला.
बताया जा रहा है कि दोनों पत्नियों के बीच अनबन के चलते अमृत दास काफी तनाव में थे. पारिवारिक कलह के कारण अमृत दास मानसिक रूप से परेशान होने के साथ ही अंदर से टूट भी चुके थे. यही वजह थी कि वह भाजपा के कार्यक्रमों में भी नजर नहीं आ रहे थे.
Bhiwandi Hotel Viral Video: महाराष्ट्र के भिवंडी होटल में गाना बदलने को लेकर दो गुटों…
Bettiah Chicken Businessman Murder: FIR में मृतक के पिता ने बताया कि घटना से करीब…
Jeevan Pramaan Patra 2026: पेंशनर्स 30 नवंबर तक डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं.…
Anshul Kamboj Bowling: भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे में अंशुल कंबोज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10…
Madhubani ASI Firing Case: डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने विरोध कर रही भीड़ को शांत करने की…
Caught In CCTV: महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ में फोन पर बात करते समय सचिन मोरे तीसरी…