Live TV
Search
Home > क्रिकेट > LSG vs KKR Playing 11: क्या मुकुल चौधरी फिर दिखाएंगे दम या नरेन करेंगे वार? ये हो सकती है LSG और KKR की प्लेइंग-11

LSG vs KKR Playing 11: क्या मुकुल चौधरी फिर दिखाएंगे दम या नरेन करेंगे वार? ये हो सकती है LSG और KKR की प्लेइंग-11

LSG vs KKR Predicted Playing 11: लगातार हार से बेहाल लखनऊ क्या आज घर में वापसी करेगी? देखें दोनों टीमों की संभावित Playing 11, फुल स्क्वाड और पिच रिपोर्ट की पूरी जानकारी.

Written By:
Last Updated: April 26, 2026 16:24:14 IST

Mobile Ads 1x1

IPL 2026 में आज शाम क्रिकेट प्रेमियों की नजरें नवाबों के शहर लखनऊ पर टिकी होंगी. भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और अजिंक्य रहाणे की कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आमने-सामने होंगी. मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा.

पिछला हिसाब और मौजूदा फॉर्म

दोनों टीमों के बीच इस सीजन की यह दूसरी भिड़ंत है. पिछली बार जब ये टीमें मिली थीं, तो लखनऊ ने 3 विकेट से एक रोमांचक जीत दर्ज की थी. उस मैच में युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने आखिरी 3 ओवरों में ऐसी तूफानी पारी खेली थी जिसे फैंस सालों तक याद रखेंगे.

हालांकि, फिलहाल लखनऊ की राह आसान नहीं दिख रही. टॉप ऑर्डर के खराब फॉर्म की वजह से टीम लगातार 4 मैच हार चुकी है. दूसरी ओर कोलकाता की कहानी भी कुछ खास नहीं रही थी लेकिन अपने पिछले मैच में उन्होंने हार का सिलसिला तोड़कर सीजन की पहली जीत दर्ज की है. अगर आज कोलकाता जीतती है, तो वह पॉइंट्स टेबल में लखनऊ और मुंबई इंडियंस से ऊपर निकल सकती है.

संभावित प्लेइंग XII 

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG): आयुष बडोनी, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, हिम्मत सिंह, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, दिग्वेश राठी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव.

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट/मनीष पांडे, अंगकृष रघुवंशी, कैम ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी, मथीशा पथिराना/वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती.

MORE NEWS