Live TV
Search
Home > क्रिकेट > LSG vs RR Live Streaming: ऋषभ पंत की साख दांव पर, क्या लखनऊ रोकेगी राजस्थान की रफ्तार? जानें कब और कैसे देखें लाइव मैच

LSG vs RR Live Streaming: ऋषभ पंत की साख दांव पर, क्या लखनऊ रोकेगी राजस्थान की रफ्तार? जानें कब और कैसे देखें लाइव मैच

आज लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच इकाना स्टेडियम में भिड़ंत होगी. लगातार हार झेल रही दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला अहम है. जानें कब, कहाँ और कैसे देख सकते हैं इस मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग.

Written By: Shivani Singh
Last Updated: April 22, 2026 16:45:29 IST

Mobile Ads 1x1

LSG vs RR Live Streaming: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आज 22 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच एक कड़ा मुकाबला होने वाला है. दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही टीमें फिलहाल हार के दौर से गुजर रही हैं और जीत की पटरी पर लौटने के लिए बेताब हैं.

ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ की टीम अपने पिछले तीन मैच लगातार हार चुकी है. पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली करारी शिकस्त के बाद टीम का मनोबल थोड़ा गिरा है और वह 6 मैचों में महज 4 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर खिसक गई है.

दूसरी ओर रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी रही थी लेकिन पिछले दो मैचों में उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा है. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पिछला मैच तो आखिरी ओवर तक गया था लेकिन जीत हाथ नहीं लगी. हालांकि राजस्थान अभी भी 8 अंकों के साथ टेबल में चौथे स्थान पर बनी हुई है.

कहाँ होगा मुकाबला?

यह मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

तारीख और समय

यह मुकाबला आज यानी 22 अप्रैल, 2026 को खेला जाएगा। मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी.

टॉस कब होगा?

मैदान पर टॉस का सिक्का शाम 7:00 बजे उछाला जाएगा.

TV पर कहाँ देखें?

भारत में आप इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर देख सकते हैं.

मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग:

अगर आप फोन या लैपटॉप पर मैच देखना चाहते हैं, तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

Tags:

MORE NEWS