<
Categories: क्रिकेट

LSG vs KKR Live Streaming: लखनऊ बनाम कोलकाता के रोमांचक मुकाबले को कब, कहां और कैसे देखें LIVE? यहां जानें पूरी डिटेल

LSG vs KKR Live Streaming: लखनऊ और कोलकाता के बीच होने वाले रोमांचक मैच को कब, कहां और कैसे देखें? टीवी और मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री ऑफर्स की पूरी जानकारी यहां पाएं.

LSG vs KKR Live Streaming: आईपीएल 2026 के 38वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच एक कांटे की टक्कर होने वाली है. टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए दोनों ही टीमों को इस वक्त जीत की सख्त जरूरत है.

मैच का रोमांच और टीमों का हाल

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह सीजन अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है. टीम में निरंतरता की कमी दिखी है और खासकर अपने घरेलू मैदान पर खराब प्रदर्शन की वजह से उन पर काफी दबाव है. पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 40 रनों से मिली करारी हार के बाद टीम की बल्लेबाजी पर सवाल उठ रहे हैं.

दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. टीम अब तक सही संतुलन (बैटिंग और बॉलिंग कॉम्बिनेशन) तलाशने में जुटी है. इस सीजन में दोनों टीमों के बीच हुई पिछली भिड़ंत में लखनऊ ने आखिरी गेंद पर बाजी मारी थी, ऐसे में केकेआर उस हार का बदला लेकर प्लेऑफ की रेस में बने रहना चाहेगी.

TV पर कैसे देखें LSG vs KKR?

भारत में आईपीएल 2026 के आधिकारिक प्रसारण अधिकार Star Sports Network के पास हैं। आप अपनी पसंद की भाषा के अनुसार नीचे दिए गए चैनलों पर मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. अंग्रेजी: Star Sports 1 SD & HD, Star Sports Select 1 & 2. हिंदी: Star Sports 1 Hindi SD & HD. क्षेत्रीय भाषाएँ: स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, तेलुगु और कन्नड़. अगर आप Tata Play या Airtel Digital TV इस्तेमाल करते हैं, तो Star Sports 4K पर अल्ट्रा हाई डेफिनेशन में मैच देख सकते हैं. इसके अलावा टीवी सेटिंग्स में जाकर आप भोजपुरी, हरयाणवी, तमिल या तेलुगु जैसी भाषाओं का चुनाव भी कर सकते हैं.

मोबाइल पर फ्री में कैसे देखें लाइव मैच?

JioCinema और Disney+ Hotstar के विलय के बाद अब आईपीएल की डिजिटल स्ट्रीमिंग JioHotstar पर हो रही है. हालांकि इस साल स्ट्रीमिंग पूरी तरह फ्री नहीं है, लेकिन आप कुछ खास तरीकों से इसे बिना अलग से पैसे दिए देख सकते हैं. MyJio ऐप में जाकर ‘Cricket Plans’ चेक करें. कई प्रीपेड प्लांस (जैसे 79 या 101) में डेटा के साथ-साथ आईपीएल की लाइव स्ट्रीमिंग का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. Airtel और Vi यूजर्स के कई ‘OTT Bundle’ रिचार्ज के साथ JioHotstar का एक्सेस फ्री मिलता है.

अगर आप पहले से कोई मंथली या ईयरली प्लान इस्तेमाल कर रहे हैं, तो MyJio या अपने सर्विस प्रोवाइडर के ऐप में ‘My Subscriptions’ सेक्शन में जाकर देखें, शायद आपके प्लान में यह सुविधा पहले से शामिल हो. कुल मिलाकर, अगर आप सही टेलीकॉम ऑफर चुनते हैं, तो आपको मैच देखने के लिए अलग से पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh
Tags: IPL 2026

Recent Posts

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST

Mumbai Flim City Fire: मुंबई फिल्म सिटी में लगी भीषण आग! ‘पति पत्नी और पंगा 2’ और ‘हसल 5’ का सेट जलकर हुआ खाक; देखें VIDEO

Mumbai Flim City Fire Video: मुंबई के फिल्म सिटी से एक डरावने हादसे की खबर…

Last Updated: October 5, 2026 20:45:49 IST

Hanuman Ansh Telugu trailer: ‘हनुमान अंश’ की अब तेलुगु में एंट्री, इस तारीफ को होगी रिलीज, दमदार ट्रेलर आया सामने

Hanuman Ansh Telugu trailer: नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने…

Last Updated: October 5, 2026 20:34:47 IST

SIR में क्या होता है Form 6-7? जानिए एक ऑनलाइन बदलाव पर क्यों मचा है देश भर में बवाल

SIR प्रक्रिया में आखिर 'फॉर्म 6' को लेकर इतना बवाल क्यों मचा है? जानिए कैसे…

Last Updated: October 5, 2026 20:27:54 IST

लड्डू गोपाल के पैर छूकर डॉक्टर ने उठाया खौफनाक आखिरी कदम, लाइसेंसी रिवॉल्वर से पत्नी के सामने खुद को मारी गोली

Kanpur Doctor suicide: कानपुर के साकेत नगर स्थित अपार्टमेंट में सरकारी डॉक्टर संदीप सिंह की…

Last Updated: October 5, 2026 19:41:12 IST

Gwalior Human Trafficking: रिफ्यूजी कैंप से डंकी रूट के जरिए भारत, फिर जम्मू-कश्मीर में शादी की तैयारी, 4 महिलाएं बरामद

Gwalior Human Trafficking: ग्वालियर GRP ने बांग्लादेश के कुतुपालोंग शरणार्थी शिविर से कथित तौर पर…

Last Updated: October 5, 2026 18:32:58 IST