<
Categories: क्रिकेट

श्रेयस अय्यर-रिकी पोंटिंग के बीच क्या बात हुई थी? जो दिल्ली को बुरी तरह धो डाला, सब कुछ आया सामने

पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने अय्यर की बल्लेबाजी और कप्तानी की जमकर तारीफ की. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आखिर क्यों उन्होंने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में अय्यर पर इतनी बड़ी रकम खर्च की थी.

श्रेयस अय्यर ने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को उनका तीसरा आईपीएल खिताब दिलाया था, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि फ्रेंचाइजी ने उन्हें आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन नहीं किया. इसके बाद मुंबई के इस बल्लेबाज ने मेगा ऑक्शन में हिस्सा लिया, जहां पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ कड़ी बोली के बाद उन्हें 26.75 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया. अय्यर ने अपने पहले ही सीजन में पंजाब के भरोसे को सही साबित किया. उन्होंने आईपीएल 2025 में 17 मैचों में 604 रन बनाए और टीम के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. साथ ही उनकी कप्तानी में पंजाब किंग्स 11 साल बाद पहली बार फाइनल में पहुंची.

आईपीएल 2026 में भी अय्यर का शानदार प्रदर्शन जारी है. उनकी कप्तानी में पंजाब किंग्स ने अब तक खेले गए 7 में से 6 मुकाबले जीते हैं और 13 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है. शनिवार को अय्यर ने एक बार फिर कप्तानी पारी खेलते हुए नाबाद 71 रन (36 गेंद) बनाए और पंजाब किंग्स को 265 रन का विशाल लक्ष्य सिर्फ 19 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल करा दिया. इस जीत के बाद पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने अय्यर की बल्लेबाजी और कप्तानी की जमकर तारीफ की. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आखिर क्यों उन्होंने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में अय्यर पर इतनी बड़ी रकम खर्च की थी.

अय्यर बेहतरीन इंसान: पोंटिंग

आईपीएल के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में पोंटिंग ने कहा कि अय्यर एक बेहतरीन इंसान हैं और उन्हें पहले से भरोसा था कि वह शानदार लीडर साबित होंगे. पोंटिंग ने कहा “श्रेयस एक बेहतरीन इंसान है और यही वजह है कि मैंने ऑक्शन में उन्हें लेने के लिए पूरी ताकत लगा दी. मुझे पता था कि वह शानदार लीडर बनेंगे. जब हमें इस टीम और फ्रेंचाइजी को दोबारा खड़ा करने का मौका मिला, तो मैंने उन पर भरोसा किया क्योंकि मुझे पता है कि अगर रन चेज़ में श्रेयस अंत तक टिके रहते हैं, तो हम बहुत कम मैच हारेंगे.”

अय्यर और पोंटिंग के बीच हुई थी बात

पोंटिंग ने यह भी बताया कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान उन्होंने अय्यर से क्या कहा था. उन्होंने कहा, “मैं 11वें या 12वें ओवर के आसपास उनके पास गया और कहा अगर तुम अंत तक टिके रहे, तो हम यह मैच जीत जाएंगे. और उसने फिर वही कर दिखाया. उसका और पूरी टीम का पूरा श्रेय है कि उन्होंने भरोसा बनाए रखा.” 

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar
Tags: IPL 2026

Recent Posts

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST

Mumbai Flim City Fire: मुंबई फिल्म सिटी में लगी भीषण आग! ‘पति पत्नी और पंगा 2’ और ‘हसल 5’ का सेट जलकर हुआ खाक; देखें VIDEO

Mumbai Flim City Fire Video: मुंबई के फिल्म सिटी से एक डरावने हादसे की खबर…

Last Updated: October 5, 2026 20:45:49 IST

Hanuman Ansh Telugu trailer: ‘हनुमान अंश’ की अब तेलुगु में एंट्री, इस तारीफ को होगी रिलीज, दमदार ट्रेलर आया सामने

Hanuman Ansh Telugu trailer: नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने…

Last Updated: October 5, 2026 20:34:47 IST

SIR में क्या होता है Form 6-7? जानिए एक ऑनलाइन बदलाव पर क्यों मचा है देश भर में बवाल

SIR प्रक्रिया में आखिर 'फॉर्म 6' को लेकर इतना बवाल क्यों मचा है? जानिए कैसे…

Last Updated: October 5, 2026 20:27:54 IST

लड्डू गोपाल के पैर छूकर डॉक्टर ने उठाया खौफनाक आखिरी कदम, लाइसेंसी रिवॉल्वर से पत्नी के सामने खुद को मारी गोली

Kanpur Doctor suicide: कानपुर के साकेत नगर स्थित अपार्टमेंट में सरकारी डॉक्टर संदीप सिंह की…

Last Updated: October 5, 2026 19:41:12 IST

Gwalior Human Trafficking: रिफ्यूजी कैंप से डंकी रूट के जरिए भारत, फिर जम्मू-कश्मीर में शादी की तैयारी, 4 महिलाएं बरामद

Gwalior Human Trafficking: ग्वालियर GRP ने बांग्लादेश के कुतुपालोंग शरणार्थी शिविर से कथित तौर पर…

Last Updated: October 5, 2026 18:32:58 IST