Live TV
Search
Home > क्रिकेट > Ngidi Injury Update: बड़ी अपडेट! मैदान पर बेसुध गिरे थे लुंगी एनगिडी, एम्बुलेंस से ले जाना पड़ा अस्पताल; अब कैसी है हालत?

Ngidi Injury Update: बड़ी अपडेट! मैदान पर बेसुध गिरे थे लुंगी एनगिडी, एम्बुलेंस से ले जाना पड़ा अस्पताल; अब कैसी है हालत?

Lungi Ngidi Injury Update: दिल्ली और पंजाब के मैच में चोटिल हुए लुंगी एनगिडी को लेकर फैंस की चिंता बढ़ी. मैदान से सीधा अस्पताल ले जाए गए अफ्रीकी गेंदबाज की अब कैसी है हालत? जानें यहां

Written By:
Last Updated: 2026-04-25 22:24:53

Mobile Ads 1x1

What happened to lungi ngidi: दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2026 का 35वां मुकाबला एक बेहद डरावने पल में तब्दील हो गया. पंजाब किंग्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच के दौरान टीम के स्टार गेंदबाज लुंगी एनगिडी बुरी तरह चोटिल हो गए. दिल्ली के तेज गेंदबाज़ लुंगी एनगिडी कैच लेने की कोशिश में इतनी बुरी तरह गिरे कि उन्हें तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाना पड़ा. इस घटना के बाद, कुछ देर के लिए पूरे स्टेडियम में सन्नाटा छा गया, और दोनों टीमों के खिलाड़ियों के चेहरों पर साफ़ चिंता दिखाई दे रही थी.

अब एनगिडी की हालत कैसी है?

IPL प्रबंधन ने सोशल मीडिया के ज़रिए एक अपडेट दिया, जिसमें बताया गया कि 30 वर्षीय दक्षिण अफ़्रीकी गेंदबाज़ ने अपने सिर और गर्दन में तेज़ दर्द की शिकायत की थी. हालांकि, अच्छी खबर यह है कि अब उनकी हालत स्थिर है. IPL ने ‘X’ पर कहा, ‘दिल्ली कैपिटल्स के लुंगी एनगिडी पंजाब किंग्स के ख़िलाफ अपनी टीम के मैच के दौरान कैच लेने की कोशिश में जमीन पर गिर गए और उनका सिर जमीन से टकरा गया. सिरदर्द और गर्दन में दर्द की शिकायत के बाद, उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया.’ उन्होंने आगे पुष्टि की कि एनगिडी की हालत अब स्थिर है और उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी.

लुंगी एनगिडी को चोट कैसे लगी?

पंजाब किंग्स 265 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही थी. पारी के तीसरे ओवर में, कप्तान अक्षर पटेल की गेंद पर प्रियांश आर्य ने एक ऊंचा शॉट खेला. मिड-ऑफ पर तैनात लुंगी एनगिडी गेंद को लपकने की कोशिश में पीछे की ओर दौड़े. लेकिन दौड़ते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वह जमीन पर ज़ोर से गिर पड़े. गिरते समय उनका सिर और कंधा सीधे जमीन से टकराया  जिससे उन्हें गंभीर चोट लगी.

गिरते ही एनगिडी ने अपना सिर पकड़ लिया और कुछ पलों के लिए जमीन पर बेसुध पड़े रहे. वह कई मिनटों तक मैदान पर पड़े रहे जिसके बाद टीम के फ़िज़ियोथेरेपिस्ट और डॉक्टर तुरंत उनके पास पहुंचे. उनकी गर्दन को स्थिर रखने के लिए एक ‘नेक ब्रेस’ लगाया गया और बिना किसी देरी के, उन्हें एम्बुलेंस से पूसा रोड स्थित मैक्स अस्पताल ले जाया गया.

कनकशन सब्स्टीट्यूट (चोट लगने पर विकल्प): किसे मौका मिला?

सिर में चोट को देखते हुए, और नियमों के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स ने लुंगी एनगिडी के विकल्प के तौर पर विपराज निगम को मैदान पर उतारा. क्रिकेट में सिर की चोटों को बहुत गंभीरता से लिया जाता है. नतीजतन लुंगी एनगिडी को तुरंत मैच से हटा लिया गया और मेडिकल निगरानी में रखा गया.

MORE NEWS