Quinton De Kock Century: रोहित शर्मा के रिप्लेसमेंट के रूप में आए क्विंटन डी कॉक ने अपने मौके का पूरा फायदा उठाया और पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के मैच में आईपीएल 2026 (IPL 2026) की सबसे यादगार पारियों में से एक खेल डाली. उन्होंने 56 गेंदों में अपना शतक पूरा किया.
क्विंटन डिकॉक ने ठोकी सेंचुरी.
Quinton De Kock Century: पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस (Punjab Kings vs Mumbai Indians) के बीच कुछ ऐसा देखने को मिला. जो फैंस के लिए काफी मजेदार रहा. रोहित शर्मा के रिप्लेसमेंट के रूप में आए क्विंटन डी कॉक ने अपने मौके का पूरा फायदा उठाया और पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के मैच में आईपीएल 2026 (IPL 2026) की सबसे यादगार पारियों में से एक खेल डाली. उन्होंने 56 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और आईपीएल में अपना तीसरा शतक ठोका.
दक्षिण अफ्रीका का यह विकेटकीपर-बल्लेबाज सीजन के शुरुआती मैचों में मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा भी नहीं था. रोहित शर्मा ओपनिंग कर रहे थे और डी कॉक लगातार बेंच पर बैठे थे. लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले रोहित चोटिल हो गए, जिसके बाद मुंबई इंडियंस को टीम में बदलाव करना पड़ा. मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही और टीम ने पावरप्ले में ही दो विकेट गंवा दिए. ऐसे समय में डी कॉक बल्लेबाजी करने उतरे. पंजाब किंग्स के गेंदबाज लगातार दबाव बना रहे थे और मुंबई मुश्किल में दिख रही थी.
डी कॉक ने खेली शानदार पारी
ऐसे में डी कॉक ने सिर्फ पारी संभाली नहीं, बल्कि मैच का रुख ही बदल दिया. शुरुआत में उन्होंने संभलकर बल्लेबाजी की. डी कॉक ने समझदारी से स्ट्राइक रोटेट की और खराब गेंदों को आसानी से बाउंड्री तक पहुंचाया. जैसे-जैसे वह सेट होते गए, वैसे-वैसे उन्होंने पंजाब किंग्स के गेंदबाजों पर हमला बोलना शुरू कर दिया. अनुभवी बल्लेबाज ने तेज गेंदबाजों के खिलाफ ऑफ साइड में शानदार ड्राइव लगाए. वहीं स्पिनरों के खिलाफ स्वीप, रिवर्स स्वीप और लेग साइड में बड़े शॉट्स खेलकर दबदबा बना लिया.
डिकॉक ने ठोके 112 रन
दूसरी तरफ लगातार विकेट गिरते रहे, लेकिन डी कॉक पूरे आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी करते रहे. पहले उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर तेजी से रन बनाने लगे. हर ओवर में बाउंड्री आने लगी और पंजाब किंग्स के गेंदबाजों के पास कोई जवाब नहीं था. डिकॉक ने इस मुकाबले में कुल 112 रन की पारी खेली और उन्होंने 60 गेंदों का सामना किया.
नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…
नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…
UP Crime: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी,…
Assam Rifles: अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास 21 असम राइफल्स…
Rajasthan News: राजस्थान के नागौर में दो चोर चोरी करने के लिए एटीएम में घुसे…
IND vs WI 2nd ODI Weather: भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम…