<

UP: रात में घर से अकेली निकली थी लड़की, प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर किया ये काम, अवैध रिश्ते की वजह से छोड़ गई थी पत्नी

Mahoba Murder News: यूपी के महोबा में एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी. इस मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं एक पुलिसकर्मी भी जख्मी हुआ है.

Mahoba Murder Case: उत्तर प्रदेश के महोबा में प्रियंका रैकवार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने के बाद प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया था. इससे पहले प्रेम-प्रसंग का खुलासा होने के बाद उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई थी.

गौरतलब है कि सुभाष नगर इलाके के जंगल में 14 अप्रैल को युवती की लाश मिली थी, जिससे सनसनी फैल गई थी. मृतका की पहचान प्रियंका रैकवार के रूप में हुई थी और उसकी 8 जुलाई को शादी होनी थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए दो युवकों पर मुकदमा कराया था.

आरोपियों ने पुलिस पर कर दी फायरिंग

इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटते हुए जांच में लग गई थी. इस बीच ग्राम डहर्रा रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी. तभी दोनों युवक बाइक से आए, उन्हें रोका गया तो उन्होंने पुलिस पर फायर कर दिया. जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की.

इस फायरिंग में शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष पांडेय के हाथ से गोली छूते हुए निकली और एक छर्रा लगने से वह मामूली रूप से घायल हो गए. जबकि दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी. मुठभेड़ मंगलवार की देर रात करीब एक बजकर नौ मिनट पर हुई. इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.

अवैध रिश्ते को लेकर पत्नी से शुरू हो गई थी कलह

एसपी शशांक सिंह ने बताया कि आरोपी सुमित सिंह का युवती से प्रेम प्रसंग चलता था. इस बीच सुमित की शादी हो गई, लेकिन जब उसकी पत्नी को इस अवैध रिश्ते की भनक लगी, तो घर में कलह शुरू हो गई और वह उसे छोड़कर चली गई.

वहीं सुमित, प्रेमिका की शादी भी दूसरी जगह तय हो जाने पर वह परेशान था. इसी से क्षुब्ध होकर उसने अपने साथी के साथ उसे बात करने के लिए बुलाया और उसकी गमछा से गला दबाकर हत्या कर दी.

युवती के चेहरे पर थे चोट के निशान

बताया जा रहा है कि रात दो बजे के बाद युवती अकेली घर से निकली थी. परिजन सुबह उठे तो वह गायब मिली. खोजबीन करने पर घर से करीब 300 मीटर दूर स्थित पहाड़ के किनारे उसका शव मिला. युवती के चेहरे पर चोट के निशान थे और उसकी आंख स्पष्ट नहीं दिख रही थी.

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से युवती के मोबाइल सहित तीन फोन, एक बाइक, एक तमंचा 315 बोर व एक तमंचा 12 बोर व कारतूस बरामद किए गए हैं. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST

हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प

नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…

Last Updated: September 29, 2026 17:52:21 IST

UP Crime: स्कूल कैंपस में खून से लथपथ मिले प्रिंसिपल और टीचर पत्नी, कुल्हाड़ी से काटकर डबल मर्डर; सामने आया चुनाव का एंगल!

UP Crime: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी,…

Last Updated: September 29, 2026 18:14:56 IST

भारत-म्यांमार सीमा पर फिर बढ़ी हलचल, असम राइफल्स की टीम पर हमला, एक जवान शहीद, 4 घायल

Assam Rifles: अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास 21 असम राइफल्स…

Last Updated: September 29, 2026 17:59:35 IST

Rajasthan News: ATM काटने घुसे चोर, पीछे से पुलिस ने किया धप्पा; मजे ले रहे यूजर्स

Rajasthan News: राजस्थान के नागौर में दो चोर चोरी करने के लिए एटीएम में घुसे…

Last Updated: September 29, 2026 17:39:18 IST