Live TV
Search
Home > क्रिकेट > MI vs SRH weather Forecast: मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम? जानें MI बनाम SRH मुकाबले के लिए पिच और वेदर रिपोर्ट

MI vs SRH weather Forecast: मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम? जानें MI बनाम SRH मुकाबले के लिए पिच और वेदर रिपोर्ट

MI vs SRH weather Forecast: वानखेड़े की पिच और मौसम का मिजाज आज खेल की दिशा बदल सकता है. क्या टॉस और ओस बनेंगे जीत की चाबी? मैच से पहले यहां देखें मैदान का पूरा हाल.

Written By:
Last Updated: April 29, 2026 17:15:44 IST

Mobile Ads 1x1

IPL 2026 के 41वें मुकाबले में बुधवार, 29 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी. मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होने वाले इस मैच में रनों की जबरदस्त बौछार देखने को मिल सकती है.

वानखेड़े मैदान की पिच रिपोर्ट

वानखेड़े की पिच हमेशा की तरह बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग साबित होने वाली है. यहाँ की लाल मिट्टी वाली सतह पर गेंद बल्ले पर काफी अच्छी तरह आती है, जिससे शॉट्स खेलना आसान हो जाता है. हालिया मैचों को देखते हुए पहली पारी का औसत स्कोर 180-190 के बीच रह सकता है. हालांकि यहाँ 200+ का स्कोर भी सुरक्षित नहीं माना जाता. छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड की वजह से चौकों-छक्कों की बरसात होना तय है. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है लेकिन समय के साथ पिच पूरी तरह बल्लेबाजों के पक्ष में हो जाएगी. स्पिनर्स को बीच के ओवरों में अपनी गति में बदलाव करना होगा वरना उन्हें रोकना मुश्किल होगा.

ओस और टॉस का रोल

वानखेड़े में शाम के समय ओस एक बड़ा फैक्टर साबित होती है. दूसरी पारी में गीली गेंद से ग्रिप बनाना गेंदबाजों, खासकर स्पिनरों के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण हो जाता है. इसी वजह से टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी, क्योंकि बाद में लक्ष्य का पीछा करना यहाँ आसान रहा है.

मौसम का हाल

क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है कि मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. इस दौरान तापमान 29°C से 31°C के बीच रहेगा. 65-70% उमस की वजह से खिलाड़ियों के लिए मैदान पर पसीना बहाना थोड़ा थकाऊ हो सकता है. समुद्र की तरफ से चलने वाली हल्की हवाओं से खेल पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा.

कौन मारेगा बाजी?

दोनों ही टीमों के पास ऐसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं जो वानखेड़े की कंडीशंस का पूरा फायदा उठा सकते हैं. मुंबई इंडियंस अपने घरेलू मैदान और यहाँ की परिस्थितियों के अनुभव का फायदा उठाना चाहेगी. सनराइजर्स हैदराबाद पिछले कुछ मैचों में हैदराबाद ने जिस तरह से लक्ष्य का पीछा किया है, वे दूसरी पारी में बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं.

MORE NEWS